HIGHLIGHTS
-
IND vs NZ Live Score: धर्मशाला में होगी भारत और न्यूजीलैंड के बीच भिड़ंत
-
IND vs NZ World Cup: 7 साल बाद धर्मशाला में मुकाबला खेलेंगी दोनों टीमें
-
IND vs NZ: साल 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में मिली हार का बदला लेना चाहेगा भारत
India vs New Zealand Live Score Updates 2023 World Cup: वर्ल्ड कप 2023 का 21वां मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान और फिर बांग्लादेश को हराने के बाद न्यूजीलैंड को शिकस्त देने के इरादे से भारतीय टीम उतरेगी। अभी तक दोनों ही टीमों ने एक ही मैच नहीं गंवाया है।
India vs New Zealand Live Score Updates 2023 World Cup: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (HPCA) स्टेडियम पर रविवार को रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम विश्व कप का अपना पांचवां मुकाबला खेलने उतरेगी। भारतीय टीम न्यूजीलैंड से साल 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में मिली हार का हिसाब भी चुकता करने को देखेगी।
अगर दोनों टीमों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो भारत और न्यूजीलैंड ने सभी विभागों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। अगर बात भारतीय बल्लेबाजी की करें तो शीर्षक्रम से लेकर मध्यक्रम ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई है। रोहित, कोहली और केएल राहुल के बल्ले से रन निकल रहे हैं। वहीं, न्यूजीलैंड के बल्लेबाज भी पूरे रंग में दिखे हैं। रचिन रवींद्र और डेवोन कॉनवे की जोड़ी कमाल मचा रही है। मध्यक्रम में डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स और टॉम लेथम टीम के लिए संकटमोचक बने हुए हैं।
फॉर्म में है न्यूजीलैंड की टीम
हालांकि, गेंदबाजी में भारतीय टीम कीवियों से बेहतर दिख रही है। जसप्रीत बुमराह और सिराज जहां नई गेंद के साथ-साथ पुरानी गेंद से भी कहर बरपा रहे हैं तो स्पिन में कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा की फिरकी का बल्लेबाजों के पास कोई तोड़ नहीं दिख रहा है। न्यूजीलैंड की गेंदबाजों को भी कमतर कतई नहीं आंका जा सकता। मैट हेनरी, ट्रेंट बोल्ट, लाकी फर्ग्यूसन ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है।
भारत और न्यूजीलैंड सात वर्ष बाद धर्मशाला के मैदान पर आमने-सामने होंगे। इससे पहले दोनों के बीच 16 अक्टूबर 2016 को वनडे मुकाबला खेला गया था, जिसमें भारत ने कीवी टीम को 6 विकेट से पराजित किया था।
22 Oct 20237:32:34 AM
वनडे में भारत और न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड
वनडे क्रिकेट में भारत और न्यूजीलैंड 116 बार आमने-सामने हो चुकी हैं। भारत ने इस दौरान 58 मुकाबले और न्यूजीलैंड ने 50 मुकाबले जीते हैं। सात मैच बेनतीजा रहे हैं, जबकि एक मैच टाई रहा है। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में 29 मैच जीते हैं।
22 Oct 20237:31:13 AM
न्यूजीलैंड को 20 साल से नहीं हारा पाई है भारत
ICC वर्ल्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड 9 बार एक-दूसरे से भिड़ चुके हैं। इसमें कीवी टीम का रिकॉर्ड बेहतर है उसने पांच मैच जीते हैं तो वहीं, भारत को मात्र 3 बार सफलता मिली है। एक मैच रद्द रहा है। भारत ने 2003 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को हराया था। 2007, 2011 और 2015 में दोनों के बीच कोई मुकाबला नहीं हुआ था।
22 Oct 20237:28:59 AM
हार्दिक की जगह कौन खेलेगा
हार्दिक की जगह किसी को प्लेइंग-11 में शामिल करना बड़ी चुनौती है। टीम इंडिया के अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक की जगह किसी को काफी सोच समझकर रखना होगा।
22 Oct 20237:24:04 AM
पैराग्लाइडिंग पर रोक रहेगी
भारत और न्यूजीलैंड के मैच के दौरान पैराग्लाइडिंग पर रोक रहेगी। यह निर्णय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
22 Oct 20237:22:40 AM
विश्व कप में बल्लेबाज और गेंदबाज लय में
विश्व कप में भारतीय टीम अब तक अपराजेय रही है। बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों लय में हैं। लेकिन न्यूजीलैंड के कई खिलाड़ी आईपीएल भी खेलते हैं जो भारतीय खिलाड़ियों की कमजोरियों के बारे में भी जानते हैं वो मुश्किल खड़ी कर सकती हैं।
22 Oct 20237:19:58 AM
धर्मशाला स्टेडियम में भारत की किस्मत फिफ्टी-फिफ्टी
टीम इंडिया धर्मशाला में अब तक पांच एकदिवसीय मुकाबले खेल चुकी है। भारत ने दो मैच जीते हैं, दो हारे हैं और एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। भारत की किस्मत जीत के मामले में धर्मशाला स्टेडियम में फिफ्टी-फिफ्टी रही है।
22 Oct 20237:18:02 AM
हिमाचल में कई जगहों पर बर्फबारी की संभावना
प्रदेश के निचले क्षेत्रों में बारिश की हल्की बौछारें गिर सकती हैं, तो वहीं, ऊपरी क्षेत्रों में बर्फ के हल्के फाहे गिरने की संभावना है। राहत की बात यह है कि भारी बारिश-बर्फबारी को लेकर कोई अलर्ट नहीं है।
22 Oct 20237:16:34 AM
भारत-न्यूजीलैंड मैच के दौरान वर्षा होने की संभावना
धर्मशाला में भारत-न्यूजीलैंड के बीच में हो रहे एकदिवसीय क्रिकेट मैच के दौरान वर्षा होने की संभावना है। प्रदेश में आज रविवार से मौसम फिर बदल सकता है।
21 Oct 202310:05:03 PM
IND vs NZ Live Score: 20 से जीत को तरस रहा भारत
वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड का भारत के खिलाफ रिकॉर्ड बेहतर रहा है। 10 बार दोनों का आमना सामना हुआ है। न्यूजीलैंड ने 5 बार जीत दर्ज की है। तीन बार भारत जीता है। 1 मुकाबला बेनतीजा रहा है। भारत, न्यूजीलैंड से 2003 में आखिरी बार जीता था। जाहिर खान ने दमदार प्रदर्शन किया था।
21 Oct 20239:14:08 PM
IND vs NZ Live Score: साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को दी करारी शिकस्त
शनिवार को खेले गए 20वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को करारी शिकस्त दी। अफ्रीका ने इंग्लैंड को 229 रन से हराया। यह वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की सबसे बड़ी हार है। हेनरी क्लासेन ने शतकीय पारी खेली।
21 Oct 20238:28:45 PM
IND vs NZ Live Score: प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हुए सूर्यकुमार
हार्दिक पांड्या के बाद सूर्यकुमार प्रैक्टिस के दौरान गेंद लगने से चोटिल हो गए। इसके बाद वह दोबारा नेट प्रैक्टिस के लिए नहीं आए। वहीं, ईशान किशन को मधुमक्खी ने काट लिया है।
21 Oct 20238:04:54 PM
IND vs NZ Live Score: हिसाब चुकता करने उतरेगा भारत
भारतीय टीम न्यूजीलैंड से हिसाब चुकता करने उतरेगा। साल 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को हराया। धोनी के रन आउट होते ही भारतीय फैंस का दिल टूट गया था। अब रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम उस हार का बदला लेना चाहेगी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: