गन्ना किसानों के माँग को लेकर अनिश्चित कालीन धरना पर बैठे --रामचंद्र सिंह


गन्ना किसानों के माँग को लेकर अनिश्चित कालीन धरना पर बैठे --रामचंद्र सिंह                                                                                                                                         भारतीय किसान यूनियन (अ) के जिलाध्यक्ष रामचन्द्र सिंह के नेतृत्व में जनपद कुशीनगर की लक्ष्मीगंज बन्दचीनी मिल को चलवाने तथा कप्तानगंज चीनी मिल पर किसानों के गन्ने का भुगतान, जो कई करोड़ रूपये बकाया है, उसका सम्पूर्ण भुगतान ब्याज के साथ अबिलम्ब कराने के लिये किसानों द्वारा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के तीसरे चरण का आज 53वां दिन है |
आज धरना स्थल पर यूनियन के जिलाध्यक्ष रामचन्द्र सिंह ने कहा है कि, सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का दो दिवसीय दौरा हो रहा है | हम मुख्यमंत्री जी से माँग करंते है कि, पिछले 53 दिन से अनवरत धरना प्रदर्शन जो किसानों द्वारा लक्ष्मीगंज बन्द चीनी मिल को चलाने व कप्तानगंज चीनी मिल पर किसानों के कई करोड़ रुपये गन्ने का भुगतान बकाया है उसे उनके खाते में भेजवाने के लिये लगातार लक्ष्मीगंज बन्द चीनी मिल गेट पर हो रहा है वहाँ योगी जी आवे और किसानों की दो सूत्रीय माँगों के ऊपर अपनी जबाबदेही तय करते हुए किसानों के दोनों माँगों के ऊपर अपनी सहमती देते हुए इस किसान आन्दोलन को हमेशा – हमेशा के लिये स्थगित करावे जो सरकार की प्राथमिकता होगी

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।