सुकरात के अनमोल विचार


सुकरात के अनमोल विचार

saasasasaaaasasaaasa

1.किसी से भी दोस्ती धीमे से करनी चाहिए, लेकिन जब कर लो तो उस पर दृढ़ और लगातार रहना चाहिए।

2.बिना परीक्षा वाली जिंदगी का कोई मूल्य नही है।

3.जिंदगी नही, बल्कि एक अच्छी जिंदगी को महत्त्व देना चहिए।

4.जो इस पार या उस पार का संकल्प करते है वही विजेता कहलाते है, बीच वाला तो बीच मे ही डूब जाता है।

5.आलस्य में बिताया गया जीवन आत्महत्या के सामान है

6.खुद को ढूंढने के लिये खुद के लिये सोचिये।

7.मूल्यहिन व्यक्ति केवल खाने और पीने के लिए जीते है जबकि मूल्यवान व्यक्ति केवल जीने के लिए खाते और पीते है।

8.में किसी को कुछ सीखा नही सकता, में तो सिर्फ उन्हें सोचने पर विवश कर सकता हूं।

9.शादी या ब्रह्मचर्य आदमी चाहे जो भी रास्ता चुन ले उसे बाद में पछताना ही पड़ता है।

10.केवल ज्ञान ही एक अच्छाई है और अज्ञान एक बुराई है।

11.एक सच्चा व्यक्ति हमेशा एक छोटे बच्चे की तरह कोमल और मासूम स्वभाव का होता है।

12.जो व्यक्ति यह मानता है कि वह कुछ नही जानता है वास्तव में वही व्यक्ति बुद्धिमान होता है।

13.अगर आप अच्छे घुड़सवार बनना चाहते है तो सबसे बेकाबू घोड़े को चुनें क्योंकि अगर आप इसे काबू में कर लेते है तो आप हर घोड़े को काबू कर सकते है।

14.जो मनुष्य अपने अवगुण और दूसरों के गुण देखता है वही महान व्यक्ति बन सकता है।

15.आप कुछ नही जानते इस बात का ज्ञान ही सच्चा ज्ञान है।

16.एक ऐसा जीवन जिसमें परीक्षाएं न ली गई हो, जीने योग्य नही होता है।

17.दुनिया में केवल एक ही चीज अच्छी है, वो है ज्ञान और केवल एक ही चीज बुरी है वो है अज्ञान।

18.में किसी को कुछ नही पढ़ा सकता, में तो केवल उन्हें सोचने पर मजबूर कर सकता हूं।

19.आश्चर्य ही बुद्धिमानी की शुरुआत है।

20.हर व्यक्ति के प्रति दयालु बने, क्योंकि हर व्यक्ति एक कठिन लड़ाई लड़ रहा है।

21.अपने आपको जानने के लिए आपने बारे में सोचिए।

22.मानवजाति दो प्रकार के लोगों से बना है, बुद्धिमान लोग जानते है कि वे मूर्ख है और मूर्ख लोग सोचते है कि वे बुद्धिमान है।

23.मजबूत दिमाग विचारों पर चर्चा करते है, औसत दिमाग घटनाओं पर चर्चा करते है, कमजोर दिमाग लोगों पर चर्चा करते है।

24.इस दुनिया में सम्मान से जीने का सबसे महान तरीका है कि हम वह बने जो हम होने का दिखावा करते है।

25.भले ही जो हो जाए शादी जरूर करनी चाहिए, अगर अच्छी पत्नी मिली तो जिंदगी खुशहाल बन जाएगी, अगर बुरी लगी तो आप दर्शनिक बन जाएंगे।

27.केवल सच्चा ज्ञान आपको यह जानने में है कि आप कुछ भी नही जानते है।

28.दयालु बने, हर किसी के लिए आप एक कठिन लड़ाई लड़ रहे है।

29.पवित्र और कोमल शब्दों से कठोर दिलों को भी जीता जा सकता है।

30.वह साहसी व्यक्ति है जो भागता नही है बल्कि अपने स्थान पर बना रहता है और शत्रुओं का सामना करता है।

31.इस संसार का प्रत्येक व्यक्ति आदत से मजबूर होता है।

32.जब बहस में हार हो जाती है तो बदनामी हारने वाले का हथियार बन जाती है।

33.यदि सम्मान पाना चाहते हो तो दूसरों के साथ वही व्यवहार करो जैसा बनने का आप दिखावा करते है।

34 झूठे शब्द सिर्फ इतने बुरे नही होते बल्कि वह आपकी आत्मा को भी बुराई से संक्रमित करते है।

35.एक ईमानदार आदमी हमेशा बच्चा होता है।

36.जिन लोगों के लिए हमारे मन में सम्मान होता है, हम उनसे डरते भी है, लेकिन जिनसे हम सिर्फ डरते है, उनका सम्मान नही करते है।

37.जो व्यक्ति अपने पास की चीजों से संतुष्ट नही है वह भविष्य में मिलने वाली चीजों से भी संतुष्ट नहीं हो पाएगा।

38.जिंदगी को बदलने के लिए पहले खुद को बदलिये।

39.सिर्फ जीना मायने नही रखता है बल्कि सच्चाई से जीना मायने रखता है।

40.परिवर्तन का रहस्य ये है कि पुरानी चीजों के लिए लडना छोड़ और नई चीजों को के निर्माण में अपनी पूरी ऊर्जा लगाएं।

41 ज्ञान को धन से अधिक प्राथमिकता दे क्योंकि ज्ञान सदा के लिए है और धन अस्थायी है।

आपको यह सुकरात के अनमोल विचार, वचन कैसे लगे, हमें कमेंट करके जरूर बताए

[embed]https://www.youtube.com/watch?v=QjIcX_7DHHo[/embed]

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।