राजेश कुमार शास्त्री ब्यूरोचीफ सिद्धार्थनगर


आज चौथे चरण में सिद्धार्थ तिराहे से स्टेशन रोड का अतिक्रमण हटाया गया

राजेश कुमार शास्त्री ब्यूरोचीफ सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर ।जनपद मुख्यालय सिद्धार्थनगर में आज चौथे चरण के अन्तर्गत सिद्धार्थ तिराहे से लेकर स्टेशन रोड तक का सभीं अतिक्रमण हटाया गया ।
बताया जाता है कि मुख्यमंत्री के आदेश के क्रम में प्रदेश भर में अतिक्रमण पर अभियान चलाया जा रहा है जिसके क्रम में जनपद मुख्यालय पर आज चौथे चरण में सिद्धार्थ तिराहे से स्टेशन रोड पर अतिक्रमण हटाया गया । सदर एस0डीएम0/प्रभारी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका के नेतृत्व में दो बुलडोजरों के साथ सुबह से अभियान प्रारंभ हुआ । सुरक्षा व्यवस्था क्षेत्रधिकारी सदर व सदर कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल भी रही । मीडिया से बात करते हुए सदर उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री के आदेश के क्रम में ये कार्य कराया जा रहा है इस अभियान से नगर की सड़कें चौड़ी होंगी साथ ही हम नगर सुंदरीकरण पर भी कार्य कर रहे , अतिक्रमित वाले स्थानों को चिन्हित कर लोगो को बताया जा रहा लोगो का भरपूर सहयोग व संवाद मिल रहा और जहा समय से अतिक्रमण स्वयं भू स्वामियों द्वारा नही हटाया जा रहा वह थोड़ी सख्ती भी की जा रही है ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।