अग्नीपथ योजना को लेकर सिद्धार्थनगर कलेक्ट्रेट परिसर में आम आदमी पार्टी ने धरना व प्रदर्शन किया
अग्नीपथ योजना को लेकर सिद्धार्थनगर कलेक्ट्रेट परिसर में आम आदमी पार्टी ने धरना व प्रदर्शन किया
जेसीबी से बारात लेकर निकला ये दूल्हा
जेसीबी से बारात लेकर निकला ये दूल्हा
श्रावस्ती में एक बारात दूल्हा स्कूटर लग्जरी कार या घोड़ी पर नही बल्कि बाबा के बुलडोज़र के नाम से मशहूर जेसीबी पर सवार होकर बारात के साथ दुल्हन लाने के लिए निकला,
वैसे तो अपनी शादी का क्रेज हर किसी को रहता है। सभी की यही कोशिश रहती है कि उसकी शादी कुछ अलग और अनोखी हो। शादी वाला दिन हर कोई अपनी यादों में हमेशा के लिए सजाकर रखना पसंद करता है। इस चक्कर में लोग तरह तरह के हथकंडे भी अपनाते हैं। अब श्रावस्ती के इस युवक को ही ले लीजिए। इस युवक ने अपनी शादी की बारात JCB मशीन पर निकाली।
अमूमन JCB मशीन तोड़फोड़ करने के लिए जानी जाती है। जब भी कोई कंस्ट्रक्शन का काम चलता है तो वहाँ JCB मशीन को देखना आम बात होती है। वैसे लोगों में JCB मशीन को लेकर काफी क्रेज भी होता है। जब ये काम करती है तो लोग उसे देखने के लिए घंटों तक खड़े देखते रहते हैं। ये मशीन बहुत पॉवरफुल होती है। ऐसे में हर कोई इस मशीन के करीब जाने या इसकी सवारी करने के सपने देखता है।
शायद यही वजह थी कि अपनी शादी को हाइलाइट करने के लिए श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के आलागांव निवासी जिब्राइल के पुत्र साहिल बादशाह ने JCB मशीन पर अपनी बारात निकाल ली। इसके लिए उन्होंने JCB मशीन को बकायदा सजाया भी। इतना ही नहीं JCB के फ्रंट में दूल्हा दुल्हन के लिए दो चेयर्स भी लगाई गई। दूल्हा साहिल बादशाह इसी जेसीबी में सवार होकर बारात के साथ अपने ससुराल दुल्हन लेने के लिए निकल पडा,
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
अग्नीपथ योजना को लेकर सिद्धार्थनगर कलेक्ट्रेट परिसर में आम आदमी पार्टी ने धरना व प्रदर्शन किया
परीक्षा में फेल होने पर छात्रा ने खुदकुशी कर मौत को अपनें गले लगा लिया
दिनाक 13.06.22 को क्लैकशन एजेंट के साथ हुई लूट की घटना का थाना इंदिरापुरम पुलिस ने किया खुलासा,घटना
Leave a Comment: