एक लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है


कन्नौज के छिबरामऊ में एक लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। लेखपाल  ने जमीन की नाप के लिए पीड़ित से रुपये मांगे थे। जिसकी शिकायत पर टीम ने कार्रवाई की है।

कोतवाली छिबरामऊ चौकी सिकंदरपुर के सलेमपुर निवासी वीरेश कुमार का जमीन का मामला था। इसकी नाप कराने के लिए वह कई बार अधिकारियों से फरियाद कर चुके थे। थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में भी शिकायत की थी। लेखपाल को अधिकारियों ने नाप के आदेश दिए थे। इसके बाद भी रुपयों की मांग की जा रही थी। ऐसे में पीड़ित वीरेश कुमार ने रिश्वत मांगने की शिकायत एंटी करप्शन विभाग से की। टीम ने वीरेश कुमार से संपर्क किया। इसके बाद बुधवार को लखनऊ से एंटी करप्शन टीम छिबरामऊ पहुंची। वहां वीरेश कुमार व उनकी पत्नी अनीता से मिली। दो-दो हजार के पास नोट नंबर नोट करके दिए गए। 10 हजार रुपये रिश्वत देने के लिए लेखपाल से बात की गई। गांव शाहजहांपुर में कोतवाली गुरसहायगंज के गांव विशंभरपुर निवासी लेखपाल रोहित सिंह तैनात है। लेखपाल कोतवाली से करीब 100 मीटर दूर ताजपुर रोड पर बकरी मंडी में रिश्वत लेने पहुंचे। जैसे ही उन्हें रुपये दिए गए, वहां पहले से कुर्ता पजामा व पेंट शर्ट में सिर पर अंगौछा बांधे घूम रहे एंटी करप्शन टीम के सदस्यों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। तत्काल उनके हाथ से नोट लिए गए। उनके नंबर मिलाए गए। इसके बाद लेखपाल को कोतवाली लाया गया। वहां इस्पेक्टर अरविंद सिंह के साथ आई टीम ने मुकदमा दर्ज कराया। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि एंटी करप्शन टीम की ओर से कार्रवाई की जा रही है।  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।