यूपी में गर्मी की छुट्टियों के बाद आज से खुले स्कूल, एक दीवार होगी महिलाओं के नाम
यूपी में गर्मी की छुट्टियों के बाद आज से खुले स्कूल, एक दीवार होगी महिलाओं के नामबेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय गर्मी की छुट्टियों के बाद गुरुवार से खुल गए। इन दिनों प्रचंड गर्मी पड़ रही है ऐसे में विद्यालयों के संचालन को लेकर संशय रहा है, लेकिन महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने कहा है कि अवकाश के बाद स्कूल खोले जाएंगे और पढ़ाई होगी, इस संबंध में पहले ही बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। सभी गतिविधियां पूरी की जाएंगी। डेढ़ लाख से अधिक परिषदीय विद्यालयों में 20 मई से गर्मी की छुट्टियां चल रही थीं, जो बुधवार को पूरी हो गई हैं। बेसिक शिक्षा परिषद सचिव प्रताप सिंह बघेल ने बताया कि कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों में सुबह 7.30 से 1.30 बजे तक संचालित होंगे। छात्र-छात्राओं की पढ़ाई 7.30 से 12.30 बजे तक चलेगी, वहीं शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशकों को 1.30 बजे तक स्कूल में रुककर प्रवेश आदि का कार्य करना है। स्कूलों में सुबह प्रार्थना व योगाभ्यास होगा और 10 से 10.15 तक मध्यावकाश रहेगा। वहीं, मान्यता प्राप्त प्राथमिक विद्यालयों के संचालन के संबंध में प्रबंध समिति का आदेश मान्य होगा। सर्व शिक्षा अभियान के तहत मिशन शक्ति फेज-4 विशेष अभियान चल रहा है प्राथमिक विद्यालयों में 16 से 30 जून तक एक दीवार पर रानी लक्ष्मी बाई, चांद बीबी, सावित्रीबाई फुले, सरोजिनी नायडू, लता मंगेशकर, मदर टेरेसा, सुभद्रा कुमारी चौहान, अमृता प्रीतम, महादेवी वर्मा, अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला आदि के चित्र सजाए जाएंगे। स्कूल के बच्चों को महिला रोल माडल की जानकारी देने के लिए ये पहल की गई है। सभी जिलों के स्कूलों में एक दीवार सजाई जाएगी।मिशन शक्ति फेज-4 विशेष अभियान के तहत 75 जिलों को इस मिशन के लिए समर्पित किया गया है। निर्देश है कि इसके लिए एक दीवार पेंट की जाए या वहां फ्लेक्स लगाएं जाएं। अधिकारियों को महिला व्यक्तित्वों की बड़ी और स्पष्ट तस्वीरें लगाने और उनके बारे में संक्षिप्त परिचय प्रदर्शित करने के लिए भी कहा गया है। जिले की स्थानीय या क्षेत्र की विशिष्ट महिलाओं, विकास खंड स्तर की महिला व्यक्तित्व के नाम भी प्रदर्शित किए जा सकते हैं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
अब तक टी.वी. भारत का सर्व श्रेण्ट हिन्दी न्यूज़ लाइव चैनल है जो भारत के यू.पी.,बिहार में नेटविजन केविलनेटवर्क पर 233 नं. और मध्य प्रदेश में एस अार केविलनेटवर्क नं. 212 पर सन 2018 से 24x7 घंटे लाइव प्रशारण हुअा था
Leave a Comment: