बाउंसरों की दबंगई का शिकार बना फौजी।
बाउंसरों की दबंगई का शिकार बना फौजी।
नहीं रहता कोई पेट खाली,सबको भोजन देती मानवता की थाली
नहीं रहता कोई पेट खाली,सबको भोजन देती मानवता की थाली
रेणुकूट (सोनभद्र) : वर्ष 2019 के जून माह में नगर के हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड में कार्यरत प्रदीप श्रीवास्तव अपने एक मित्र को छोड़ने रेलवे स्टेशन गए थे, वहां उन्होंने एक छोटे बच्चे को भीख मांगते देखा तो उसे ले जाकर उन्होंने एक होटल पर खाना खिला दिया। खाना खाने के बाद जो खुशी बच्चे की आंखों में दिखी उससे उन्हें बहुत काफी तसल्ली मिली तब उन्होंने फैसला किया कि वे जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराएंगे। वहां से लौटकर अपने कुछ मित्रों से चर्चा करके उन्होंने जून 2019 से ही पांच मित्रों के साथ मानवता की थाली नाम का समूह बनाया और आपस में सहयोग करके खाना तैयार करने के बाद उसे बाइक से घूम घूम कर जरूरतमंदों में वितरित किया जाने लगा। संस्था द्वारा किए जा रहे नेक कार्य को देखते हुए धीरे-धीरे इसमें लोग जुड़ते गए और आज लगभग 50 से ज्यादा लोग जुड़ कर जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। इसके लिए समूह के सदस्य आपस में सहयोग करते हैं कहीं एक जगह निश्चित स्थान पर कुछ लोग मिलकर खाना बनाते हैं और उसके बाद उसे पैकेट में डालकर बाइक से घूम कर गरीबों और जरूरतमंदों में वितरित कर देते हैं।इसी क्रम को जारी रखते हुए मानवता की थाली अपना चौथा स्थापना माह मना रही है समाज सेवा के कार्य में लगी संस्था सिर्फ भोजन उपलब्ध कराने में ही नहीं बल्कि अन्य कार्यों में भी लगी हुई है। होली, दीपावली जैसे त्योहारों पर गरीबों और जरूरतमंदों में त्यौहार से संबंधित सामग्री मलिन बस्तियों और झुग्गी झोपड़ी वालों को उपलब्ध कराई जाती है। साथ ही यदि कोई जरूरतमंद है तो उसकी बेटी के विवाह में मदद भी की जाती है अब तक संस्था द्वारा 3 कन्याओं के विवाह में मदद दी जा चुकी है।साथ ही संस्था द्वारा गरीब जरुरतमंदो का भी इलाज करवाया जाता रहा है। प्रदीप श्रीवास्तव का कहना है कि उन्हें समाज सेवा करके काफी संतुष्टि मिलती है इसलिए वे नौकरी के बाद बचे हुए समय में ऐसे कार्य में अपना मन लगाते हैं। मानवता की थाली द्वारा किए जा रहे कार्यों को देखते हुए अब तक विभिन्न संगठनों और संस्थाओं द्वारा कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं। मानवता की थाली टीम के आपसी सहयोग से प्रतिमाह हजारों जरूरतमंद बेघर बेसहारा बुजुर्ग लोगों का पेट भरा जाता है। सोनभद्र से मणिशंकर सिन्हा की रिपोर्ट
नहीं रहता कोई पेट खाली,सबको भोजन देती मानवता की थाली
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
ऐसे Best Motivational Suvichar In Hindi सिर्फ हमको ही नहीं बल्कि दुसरो को भी पढने के लिए भेजने चाहीये जिस से किसी ऐसे इंसान की मदद हो सके जो निराशा भरा जीवन जी रहा है . इतिहास में ऐसे कई उधाहरहण मौजूद है जहाँ दुसरे इंसान के संगर्ष से प्रेरणा लेकर कई लोगो ने महानता के कार्य किये है .
Leave a Comment: