युवा भारत सोनभद्र द्वारा विश्व योग दिवस के शुभ अवसर पर माँ काली मंदिर प्रांगण,


युवा भारत सोनभद्र द्वारा विश्व योग दिवस के शुभ अवसर पर माँ काली मंदिर प्रांगण, चोपन, सोनभद्र में 3 दिवशीय योग महोत्सव का आयोजन दिनांक 19.06.2022 से दिनांक 21.06.2022 तक भव्य समारोह पूर्वक माँ काली के हवन-पूजन, प्रोटोकाल के अनुसार किये जाने वाले योग आसान आदि का अभ्यास, जन-जागरूकता हेतु जन संपर्क अभियान एवं प्रसाद वितरण के साथ किया गया। ऊक्त महोत्सव के अंतिम दिन अर्थात 21 जून 2022 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ माँ काली के पूजन -अर्चन, दीप प्रज्ज्वलन, माँ भारती की आराधना के साथ युवा भारत के पदाधिकारियों का परिचय तथा संस्था का उद्देश्य बताया गया। तत्पश्चात विशिष्ट अतिथिगण श्री दीपक कुमार जी आई0आर0टी0एस0 मंडल रेल यातायात प्रबंधक पु0म0रे0 चोपन सोनभद्र, श्री रायचंद द्विवेदी जी संरक्षक गायत्री शक्तिपीठ ओबरा सोनभद्र, श्री हीरालाल वर्मा जी, श्री पारसनाथ देव पांडेय जी का परिचय एवं स्वागत माल्यार्पण सहित अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह, श्रीमद्भगवद गीता व योग संदेश पत्रिका प्रदान कर किया गया। इस अवसर पर अतिथियों के सम्मान में महिला पतंजलि योग समिति की महामंत्री व वरिष्ठ योग शिक्षिका श्रीमती पूनम सिंह जी द्वारा सुमधुर स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात युवा भारत प्रभारी आशीष पाठक द्वारा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का देश व देशवासियों के नाम योग संदेश पढ़ कर सुनाया गया। उसके बाद भारत स्वाभिमान के कोषाध्यक्ष वरिष्ठ योग शिक्षक श्री जितेंद्र सिंह द्वारा प्रोटोकॉल के अनुसार योग आसान आदि कराया गया। तत्पश्चात पूनम जी द्वारा योग गीत व युवा भारत संरक्षक व माँ काली मंदिर चोपन के महंत पंडित श्री मनीष कुमार तिवारी जी द्वारा उपस्थित जन समूह को योग संकल्प दिलाया गया। इसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित सभी बच्चों व छात्र-छात्राओं को योग के प्रति उनके समर्पण व सहयोग हेतु धन्यवाद पत्र/प्रमाण पत्र युवा भारत के संरक्षक मां काली मंदिर के महंत श्री मनीष तिवारी जी सहित उपस्थित विशिष्ट अथितिगण व गणमान्य व्यक्तियों द्वारा प्रदान किया गया। तत्पश्चात विशिष्ट अतिथिगण के साथ युवा भारत सोनभद्र के संरक्षक श्री मनीष तिवारी जी व युवा भारत प्रभारी सोनभद्र श्री आशीष पाठक द्वारा चोपन के गणमान्य व्यक्तियों श्री संजय जैन अध्यक्ष उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल चोपन, श्री हनुमान दास, श्री सुनील सिंह मंडल अध्यक्ष भा0ज0पा0 चोपन, श्री सुरेंद्र बरनवाल, श्री मनोज चौबे पत्रकार राष्ट्रीय सहारा, श्री राजेश गोश्वामी पत्रकार केसरिया हिंदुस्तान व जी0 न्यूज 24 लाइव, श्री संतोष मिश्रा पत्रकार इंडिया न्यूज, श्री मोना दास वरिष्ठ शिक्षक, श्री राजू दुबे वरिष्ठ शिक्षक, श्री श्याम दुबे वरिष्ठ शिक्षक व पत्रकार बी0एस0टी0, श्री लल्लू श्रीवास्तव, श्रीमती सुनीता अग्रहरी योग शिक्षिका युवा भारत, श्रीमती अमृता सिंह शिक्षिका, श्री शिवनाथ प्रसाद, श्री मुन्ना सिंह, श्री राकेश सहानी योग शिक्षक युवा भारत, श्री मन्नी सेठ, श्री क्षमानंद द्विवेदी प्रधानाचार्य व अंग्रेजी भाषा के वरिष्ठ योग शिक्षक युवा भारत, श्री नीरज जायसवाल, श्री विनोद जायसवाल, श्री केदार नाथ तिवारी, श्री नागेश सिंह, श्री गोपाल जी, श्री मनोज सिंह, श्री विजय पाल आदि को योग संदेश पत्रिका प्रदान कर सम्मानित किया गया। ऊक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री संजय जैन, श्री लल्लू श्रीवास्तव, श्री मुन्ना सिंह व श्री शौरभ अग्रवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के व्यवस्थापक युवा भारत संरक्षक सोनभद्र श्री मनीष तिवारी रहे तथा संचालन युवा भारत प्रभारी आशीष पाठक ने किया। सोनभद्र से मणिशंकर सिन्हा की रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।