अराजक तत्वों द्वारा पूर्व चेयरमैन व उनके साथियों पर जानलेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है।


पूर्व चेयरमैन व उनके साथियों पर किया जानलेवा हमला

(जिला ब्युरो गोण्डा)
करनैलगंज गोण्डा। एक तरफ जहां पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र जनपद के समस्त थानों में शांति कमेटी की बैठक कर शांति व्यवस्था हेतु आवश्यक दिशा निर्देश व अराजक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दे रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ बेखौफ अराजक तत्वों द्वारा पूर्व चेयरमैन व उनके साथियों पर जानलेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। मामला थाना परसपुर क्षेत्र के दुबाई गांव का है। पूर्व चेयरमैन व वर्तमान प्रतिनिधि अध्यक्ष नगर पालिका परिषद करनैलगंज शमीम अहमद (अच्छन) पुत्र नजीर अहमद निवासी सकरौरा कस्बा व थाना करनैलगंज ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े दस बजे आगामी बकरीद त्योहार हेतु वह बकरा खरीदने दुबाई गांव गए थे। जहाँ लल्लन सिद्दीकी के दरवाजे पर बैठकर बकरा खरीदारी की बात कर रहे थे कि इतने में अचानक इतेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह पुत्र जगदम्बा सिंह निवासी कंड़रू, राम सुंदर दूबे पुत्र बद्री प्रसाद दूबे, संदीप शुक्ला पुत्र राघवराम, राजेन्द्र दूबे पुत्र जगदम्बा, बब्लू दूबे पुत्र बृजनाथ दूबे व भाई जी पुत्र अज्ञात निवासीगण ग्राम दुबाई व प्रेम गोस्वामी के दामाद निवासी वजीरगंज व कुछ अज्ञात लोगों ने एकराय होकर लाठी डंडे व लोहे की रॉड से लैस होकर जान से मारने की नियत से मेरे व मेरे साथ गये आवेश पुत्र नाफ़े, अली हुसैन कुरैशी निवासीगण सकरौरा के ऊपर प्राणघातक हमला कर दिये। पीड़ित व अन्य लोग भाग कर किसी तरह अपनी गाड़ी में बैठ गए और वहीं से उक्त घटना की सूचना पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि पुलिस के पहुंचने के बाद उनकी जान बच पाई। आला अधिकारियों के निर्देश पर परसपुर पुलिस ने शमीम अहमद अच्छन व उनके सहयोगियों को ससम्मान करनैलगंज पहुंचाया। जिसकी सूचना मिलते ही कस्बे के सैकड़ों लोग पूर्व चेयरमैन का कुशल क्षेम जानने भारत टावर पहुंच गए। पूर्व चेयरमैन ने कहा कि पुलिस की तत्परता से हमारी व हमारे साथियों की जान बच पाई है। कुशल क्षेम जानने आये लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि आप लोग अपने अपने घर जाएं पुलिस के आला अधिकारियों से बात हुई है उन्होंने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है। क्षेत्राधिकारी मुन्ना उपाध्याय ने बताया कि दोनों पक्षों को पाबंद कर दिया गया है। पूर्व चेयरमैन शमीम अच्छन द्वारा दिया गया शिकायती पत्र प्रभारी निरीक्षक थाना परसपुर को जांच हेतु सौंपा गया है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।