अफवाहों पर बिल्कुल भी ध्यान न दें और अगर कोई व्यक्ति अफवाह फैलाता है तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें।


आज डीएम महेन्द्र बहादुर सिंह व पुलिस अधीक्षक, संजीव सुमन द्वारा जनपद में शांति बनाए रखने के लिए धर्मगुरुओं के साथ बैठक की गई। जिसमें बताया गया कि अफवाहों पर बिल्कुल भी ध्यान न दें और अगर कोई व्यक्ति अफवाह फैलाता है तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें। कुछ अराजकतत्व शहर का माहौल खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। लेकिन हमें उनकी बातों में बिल्कुल भी नहीं आना है और अपना आपसी प्रेम और भाईचारा बनाकर रखना है।

सोशल मीडिया पर जवाब देने से बचें- जिलाधिकारी ने कहा कि कुछ अराजक तत्व सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को भड़काने का प्रयास करते हैं। इसलिए लोग आत्म संयम और समझदारी का परिचय देते हुए ऐसी किसी भी पोस्ट का जवाब न दें और न ही इसे शेयर करें जो विवादित हो। अगर कोई व्यक्ति ऐसा काम करता है तो इसकी जानकारी तुरंत क्षेत्रीय पुलिस या अधिकारियों के नंबर पर सीधें दे।

साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि अगर कोई व्यक्ति किसी विवादित पोस्ट को शेयर करता है या किसी दूसरे से शेयर कराता है, उसमें कमेंट बाजी करता है तो इससे शहर का माहौल बिगड़ने की आशंका होती है, जिसके कारण उसके विरुद्ध कड़ी पुलिस कार्यवाही की जाएगी और मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।