जल, और सड़क की गंभीर समस्या से जूझते लोग, प्यास के मारे लोगों का हाल बेहाल


जल, और सड़क की गंभीर समस्या से जूझते लोग, प्यास के मारे लोगों का हाल बेहाल

आम लोगों की समस्याओं को दरबदर करते स्थानीय पार्षद, खुलकर सामने आए समाजसेवी मोहम्मद अलीम उर्फ जैद मलिक

लखनऊ, आम इंसान की बेसिक जरूरतें होती हैं हवा,पानी ,जल एवं सड़क लेकिन जब भी इन सब जरूरतों के लिए इंसान को दर- बदर की ठोकरें खानी पड़े तो इंसान को सरकार का विरोध करना ही पड़ता है. ऐसा ही एक नजारा मसालची टोला ज़ोन 3 के अंतर्गत देखने को मिला जहां पर लोग पिछले 4 दिनों से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं समाजसेवी अलीम उर्फ जैद ने बताया कि कई दिनों से लोगों की पानी की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है . कई साल पहले यहां पर जल समस्या को लेकर ट्यूबवेल लगवाया लगाया गया था तब से अब तक ना तो ट्यूबवेल में कोई मरम्मत हुई और ना ही साफ सफाई हुई जिसके चलते अब यह ट्यूबवेल पूरी तरह से खराब हो चुका है कई दिनों से तो पानी बिल्कुल नहीं आ रहा है अब लोग गर्मी में पानी के लिए उधर इधर उधर भटक रहे हैं.
इसको लेकर कई बार जल विभाग के अधिकारियों को सूचना भी दी गई लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की स्थानी पार्षद सगीर खान के पास भी लोग कई बार गए लेकिन स्थानीय पार्षद द्वारा सिर्फ आश्वासन मिला बाकी कोई मदद नहीं मिली हालांकि इस समस्या को देखते हुए जल विभाग ने ट्यूबवेल वहां से हटाकर दूसरी जगह पर नई बोरिंग करने का आश्वासन दिया है लेकिन फिर एक बार सवाल यही उठता है क्या सिर्फ आश्वासन पर ही हमारी समस्याएं चलेगी. वहीं पर रहने वाले और जरी का कारोबार करने वाले सिराज मलिक बताते हैं कि जब भी हम स्थानीय पार्षद के पास अपनी समस्या को लेकर जाते हैं तो वह बोलते हैं कि जिस को वोट दिया है उसी के पास जाओ हमारे पास इसका कोई उपाय नहीं है आखिर हमारी कौन सुनेगा? जल विभाग के जेई अरुण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज शाम तक नई बोरिंग के लिए सामान पहुंच जाएगा और जल्द से जल्द नए पंप की व्यवस्था कर दी जाएगी .

राकेश शर्मा अब तक टीवी चैनल

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।