जिला कारागार में एक गर्भवती नवजात को जन्म दिया


स्थान कासगंज
स्पेशल नेशनल हेड ब्यूरो रिपोर्ट रिपोर्ट युवराज डॉ केशव आचार्य गोस्वामी

कासगंज जेल में निरूद्व महिला ने अस्पताल में जन्मा बच्चा।

 

आठ माह से मर्डर केस में निरूद्व थी गर्भवती महिला

प्रेमी की हत्या के मामले में जेल में आठ माह से बंद है महिला

प्रसव पीणा होने के बाद महिला को लाया गया था जिला अस्पताल

 

एंकर

कासगंज। जिला कारागार में मर्डर केस में निरूद्व एक गर्भवती महिला ने बीते दिवस गुरुवार की सुबह जिला अस्पताल में नवजात को जन्म दिया।फिलहाल प्रसूता और नवजात दोनो ही अस्पताल में सुरक्षित है। बताया जा रहा है महिला और नवजात बच्चे को जेल भेजा जायेगा। जिला कारागार मंत्री के आदेश के अनुसार सारी सुविधाएं मुहैया कराई जायेंगी।

कासगंज जेल अधीक्षक से मिली जानकारी के मुताबिक ममता 19 अक्टूबर 2021 जब जेल दाखिल हुई थी तब वह एक माह की गर्भवती थी। जेल प्रशासन के अधिकारियों को इस आशय की सूचना मिलते ही उसका नियमित चेकअप कराया जा रहा था। गुरुवार रात में जैसे ही प्रसव पीड़ा शुरू हुई जेल के अधिकारियों ने बिना विलंब किए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां गुरुवार की सुबह आठ बजे के तकरीबन डा. अंजू यादव ने नाँरमल डिलेवरी करा दी। डां. अंजू ने बताया कि जच्चा बच्चा दोनो ही सुरक्षित हैं।

ममता व उसके पति बृजेश निवासी मनौटा गली कासगंज हत्या के आरोप मैं जिला जेल में विचाराधीन बंदी के रूप में निरुद्ध है। आरोप है कि ममता व उसके पति बृजेश पुत्र जगन्नाथ निवासी गली मनौटा ने ममता के कथित प्रेमी राजकुमार पुत्र मोरमुकुट निवासी उपरोक्त की हत्या की थी, मामला न्यायालय मैं विचाराधीन चल रहा है। सबसे असल सवाल यह है कि जन्मे बच्चे का क्या कसूरवाद है, जोकि जेल में पला बढेगा, या फिर महिला को पैरोल पर छोड दिया जायेगा, हालांकि जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि 19 अक्टूबर 2021 को महिला ममता विचाराधीन मामले में जेल में आई थी, तब वह एक माह के गर्व से थी, 15 जून का प्रसव पीडा होने पर उसे महिला बंदी रक्षको द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 16 जून को ममता ने बच्चे को जन्म दिया। जच्चा बच्चा दोनो सुरक्षित हैं।कारागार मंत्री के आदेशानुसार महिला और बच्चा को घर जैसी सुविधाएं दी जायेंगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।