RBSE Rajasthan 12th Result 2022: राजस्थान बोर्ड से 12वीं के 2.5 लाख छात्र-छात्राओं के लिए आज का दिन अहम, दोपहर 2 बजे घोषित होंगे नतीजे
RBSE Rajasthan 12th Result 2022: राजस्थान बोर्ड से 12वीं के 2.5 लाख छात्र-छात्राओं के लिए आज का दिन अहम, दोपहर 2 बजे घोषित होंगे नतीजे,राजस्थान बोर्ड से 12वीं के 20 लाख छात्र-छात्राओं के लिए आज का दिन यानी कि 1 जून ,2022 को अहम दिन है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (Board of Secondary Education Rajasthan) आज यानी कि 31 मई, 2022 की शाम को स्टूडेंट्स को बड़ा सरप्राइज देते हुए परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दी है। इसके अनुसार, बोर्ड ने 12वीं के साइंस और कॉमर्स रिजल्ट जारी करने की तिथि घोषित कर दी। बोर्ड ने सूचना दी कि दोपहर 2 बजे दोनों स्ट्रीम परीक्षाओं के रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। आरबीएसई के administrator लक्ष्मी नारायण मंत्री एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में परिणामों की घोषणा करेंगे, जिसके बाद आधिकारिक साइटों पर परिणाम लिंक सक्रिय हो जाएगा। ऐसे में जो भी छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर पोर्टल पर जरूरी डिटेल्स एंटर करके अपना स्कोर देख सकते हैं। इसके अलावा, स्टूडेंट्स जागरण जोश डॉट काॅम की वेबसाइट पर अपना स्कोर देख सकते हैं। एक बार परिणाम घोषित होने के बाद, छात्र बोर्ड की वेबसाइट जाकर रोल नंबर के साथ लॉगइन करना होगा। राजस्थान बोर्ड 24 मार्च से 26 अप्रैल तक 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। इस परीक्षा में मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 20 लाख से अधिक छात्रों ने बोर्ड परीक्षाएं दी थीं। वहीं कक्षा 12 के विज्ञान और वाणिज्य स्ट्रीम में लगभग 2.5 लाख छात्र शामिल हुए थे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
Leave a Comment: