भोजनालय बैरक इत्यादि का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश # राजेश कुमार शास्त्री ब्यूरोचीफ सिद्धार्थनगर
भोजनालय बैरक इत्यादि का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश राजेश कुमार शास्त्री ब्यूरोचीफ सिद्धार्थनगर
आगे चलकर यह क्रमिक अनशन आमरण अनशन में बदल जाएगा तथा कलेक्ट्रेट के सामनें चक्का जाम भी किया जाएगा
आगे चलकर यह क्रमिक अनशन आमरण अनशन में बदल जाएगा तथा कलेक्ट्रेट के सामनें चक्का जाम भी किया जाएगा
राजेश कुमार शास्त्री ब्यूरोचीफ सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर । जनपद मुख्यालय सिद्धार्थनगर में स्थित कलेक्ट्रेट परिसर सिद्धार्थनगर में धुरिया जाति के लोगों का क्रमिक अनशन आज तेइसवें दिन भी जारी रहा और जब तक इन लोगों के समस्याओं का निदान नहीं होगा तब तक यह क्रमिक अनशन जारी रहेगा और आगे चलकर यह आमरण अनशन में बदल जाएगा तथा कलेक्ट्रेट के सामनें चक्काजाम भी किया जाएगा जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन व जिलाप्रशासन सिद्धार्थनगर की होगी ।
उक्त जानकारी देते हुए गोड़वाना गणतन्त्र पार्टी के जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार गोंड़ ने बाताया कि हमें अवगत कराना है कि भारत सरकार के राजपत्र अनुसूचित जातियां एवं अनुसूचित जनजातियां आदेश ( संशोधन ) अधिनियम 2002 में उत्तर प्रदेश की अनुसूचित जन जातियों की सूची में गोंड जाति की पर्याय धुरिया जाति जनपद महराजगंज , सिद्धार्थनगर , बस्ती , गोरखपुर , देवरिया , मऊ , आजमगढ़ , जौनपुर , बलिया , गाजीपुर , वाराणसी , मिर्जापुर तथा सोनभद्र में सूचीबद्ध है । इस प्रकार प्रदेश की गोंड जाति की पर्याय धुरिया जाति कतिपय उक्त 13 जनपदों में अनुसूचित जनजाति की सूची में सम्मिलित है । 2 शासन के संज्ञान में आया है कि प्रदेश के उक्त कतिपय 13 जनपदों में जिला प्रशासन द्वारा धुरिया जाति के व्यक्तियों के अधिदन पत्रों को 1356 व 1359 फसली के आधार पर कहार पिछड़े वर्ग का बताते हुए अथवा जनपद में उक्त जाति के लोगों के नहीं पायें जाने का उल्लेख करते हुए बिना अभिलेखों की जांच पड़ताल करे गोंड जाति की पर्याय धुरिया जाति के लोगों के आवेदन पत्र को कहार अन्य पिछड़ा वर्ग का बताते हुए अथवा कहार की उपजाति बताते हुए निरस्त कर दिया जा . रहा है , जिससे धुरिया अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों को नियमानुसार अनुसूचित जनजाति का लाभ प्राप्त नहीं हो पा रहा है । 3 उक्त के सन्दर्भ में मुझे यह कहने का निदेश हुआ है कि जनगणना रिपोर्ट 1891 में कहार जाति के अन्तर्गत बाथम , बोट , धीवर , धुरिया , घरूक , गोडिया , जैसवार , कमकर , खरवार , महार , मल्लाह , रैकवार , रवानी , सिंघाड़िया , तुरैहा जाति दर्ज है , जिसमें कुछ जातियां अनुसूचित जति , कुछ अनुसूचित जनजाति एवं कुछ अन्य पिछड़ा वर्ग में सूचीबद्ध है । चूंकि गोड जाति की पर्याय धुरिया जाति उक्त जनपदों में अनुसूचित जनजाति के रूप में सूचीबद्ध है । अतः धुरिया जाति का जाति प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले व्यक्तियों के आवेदन पत्रों को सरकारी अभिलेख में दर्ज कहार के आधार पर प्रमाणित न करके बल्कि आवेदक के बारे में उसके समाज से यह जरूर पता किया जायें कि वह किस मूल जाति का है , जांच में वह जिस मूल जाति का सत्यापित हो उसी के अनुरूप नियमानुसार जाति प्रमाण पत्र निर्गत किया जायें । साक्ष्य के तौर पर आस - पास के निर्विवादित परिवारों से स्थलीय पूछताछ / जांच पड़ताल , कुटुम्ब रजिस्टर , शैक्षिक संस्थाओं विद्यालय की टी.सी. / प्रमाण पत्रों , आदि को आधार बनायें , मात्र 1359. 1356 फसली के अभिलेखों के आधार पर ही निर्णय न लें ।
इस क्रमिक अनशन में मुरलीधर धुरिया सुनील कुमार गोंड़ लाली व किशलावती धुरिया रोशनी प्रियांशी एवं सावित्री धुरिया के साथ तमाम लोग मौजूद रहे |
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
भोजनालय बैरक इत्यादि का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश राजेश कुमार शास्त्री ब्यूरोचीफ सिद्धार्थनगर
सडक़ सुरक्षा जीवन रक्षा व साइबर अपराध के प्रति बालिकाओं को जागरूक किया गया राजेश कुमार शास्त्री ब्यूरोचीफ सिद्धार्थनगर
भारत सरकार नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अन्तर्गत बटन दबाकर 11वी. किस्त हस्तान्तरण किया गया राजेश कुमार शास्त्री ब्यूरोचीफ सिद्धार्थनगर
Leave a Comment: