नेपाल से 5 पदक जीत कर लौटी देल्हूपुर की बेटियों का तिरंगे के साथ जुलूस निकलकर भव्य स्वागत
ब्रेकिंग न्यूज़ प्रतापगढ़
नेपाल से 5 पदक जीत कर लौटी देल्हूपुर की बेटियों का तिरंगे के साथ जुलूस निकलकर भव्य स्वागत
नेपाल में आयोजित 3 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय जूडो कराटे प्रतियोगिता में देल्हूपुर की अंकिता सिंह पुत्री एसटीएफ प्रयागराज के निरीक्षक अनिल कुमार सिंह द्वारा 1 स्वर्ण और 2 कांस्य पदक तथा देल्हूपुर की पड़ोसी ग्राम सभा मल्हूपुर की निवासी कीर्ति यादव पुत्री दिनेश यादव द्वारा 1 स्वर्ण और 1 रजत पदक सहित कुल 5 पदक जीत कर लौटने पर गाजे बाजे के साथ देल्हूपुर बाजार सहित आसपास के गांवों में भारतीय तिरंगे के साथ खुली जीप में भ्रमण कर स्वागत जुलूस निकाला गया। देल्हूपुर क्षेत्र की इन दोनों बेटियों की ऐतिहासिक उपलब्धि पर परिजनों और लोगों ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।
उल्लेखनीय है की नेपाल में 25, 26 और 27 मई को तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय जूडो कराटे प्रतियोगिता में शामिल भारत, नेपाल, भूटान, श्रीलंका और अन्य देशों के बच्चों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रतापगढ़ जिले के बच्चों ने प्रतिभाग किया था।
अब तक टीवी चैनल कुंडा तहसील से मनमोहन की रिपोर्ट
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
Leave a Comment: