सहसवान दहगवा ब्लाक के क्षेत्र ग्राम भोगाजीत नगरिया में प्रधान और सचिव द्वारा सरकारी धन का किया जा रहा दुरुपयोग


सहसवान बदायूं उत्तर प्रदेश

सहसवान दहगवा ब्लाक के क्षेत्र ग्राम भोगाजीत नगरिया में प्रधान और सचिव द्वारा सरकारी धन का किया जा रहा दुरुपयोग


अब तक न्यूज़ टीवी चैनल


आपको बताते चलें कि ग्राम भोगाजीत नगरिया में पिछले कुछ महीनों के अंदर प्रधान पद का कार्यभार संभाल रही खुशनुमा पत्नी सफीक के द्वारा सरकारी धन का बंदरबांट किया जा रहा है 

समझने वाली बात तो यह है  सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार दिनांक 07/05/ 2022 को ₹93000 की धनराशि ई ग्राम स्वराज के रिकॉर्ड के अनुसार 93 हजार की राशि पंचायत घर में इनवर्टर बैटरी फर्नीचर खरीदने के लिए निकाला गया 

जबकि वहीं पर दूसरी  धनराशि 07/5/2022 को 76900 की धनराशि पंचायत घर में सीसीटीवी कैमरा आदि खरीदने के लिए निकाली गई बाह रे पंचायत घर लेंटर पड़ने से पहले ही कंप्यूटर प्रिंटर सीसीटीवी कैमरा फर्नीचर सब लग गए हद हो गई की भ्रष्टाचार की

 पंचायत घर का तो लेंटर ही नही पड़ा हैं तब कहा से सब सामान निकाल लिया  जबकि लेंटर के बदरपुर की बात की जाए तो सबसे घटिया किस्म का बदरपुर प्रयोग किया जा रहा है

 अपनी अपनी जेब भर जाए तीसरी राशि का विवरण 5 मार्च 2022 को 67500 ग्राम में सफाई के लिए प्रयोग किया गया है 

जबकि ग्राम की हालत साफ  सफाई के मामले में बद से बदतर होती चली आ रही है आए दिन बीमारी के काफी शिकार हो चुके हैं सफाई ना होने के कारण घर-घर में व्यक्ति बीमार पड़े हुए हैं

 कोरोना काल मैं  सैनिटाइजर कभी नहीं छिड़का तो अब कोविड का भी नाम बदनाम कर रहे हैं सैनिटाइजर के नाम को भी नही बख्शा उसके नाम पर भी 25/04/2022 में 18500 की धनराशि भी नही छोड़ी

 लेकिन इस ओर किसी भी शासन प्रशासन का ध्यान नहीं जा रहा है अब बात की जाए कि 14:05 22 को 38300 हैंडपंपों के रिबोर के नाम पर आता है दूसरा उसी तारीख में 14:05 22 को 66 हजार का पेमेंट भी हेड पंप के नाम पर निकाला जाता है 

अब बात की जाए हैडपंप की तो कई वर्षो से खराब पड़े होने के बाद भी रिवॉर नही हुए नाम बदनाम योगी जी की सरकार का करते नज़र आ रहे हैं वर्तमान प्रधान और सचिव 

लेकिन यह बात सब गलत साबित होती है  अगर अधिकारियों को अगर पता नहीं हो इस बात का तब इतनी मोटी रकम किस तरीके से सरकार के खजाने से हड़प करके कैसे निकाले

 अब इसी क्रम में योगी जी सरकार का सपना यह है ग्रामों को स्मार्ट बनाएं लेकिन अधिकारी और ग्रामों के रक्षक ही भक्षक बने हुए हैं 

सरकार हेडपंप रिबोर और मरम्मत व साफ सफाई के लिए पैसों को पानी की तरह  बहा रही है सरकार का सपना है कि कोई भी व्यक्ति गंदा पानी न पिय और किसी को भी बीमारी की चपेट में ना आना पड़े

 लेकिन सरकार की उसी मंशा पर भोगाजीत नगरिया पर प्रधान पद पर कार्यरत खूब धड़ल्ले से पैसे का दुरुपयोग करते नजर आ रहे हैं अब बात की जाए 25/04/2022 को फिर हेड पंप के नाम पर ₹180150 निकाले गए लेकिन यह सारे काम भोगाजीत नगरिया के कागजों पर ही दिखाई दिए जाते हैं 

अब देखना यह है कि अधिकारी इस पर क्या संज्ञान लेते हैं इतने बड़े भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों का साथ देते हैं या यह सरकार के सपने को पूरा कराते हैं


संवाददाता मुशाहिद रजा सहसवान बदायूं

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।