आरपीएफ व वन विभाग ने करीब 5 क्विंटल अवैध तेंदूपत्ता पकड़ा
आरपीएफ व वन विभाग ने करीब 5 क्विंटल अवैध तेंदूपत्ता पकड़ा
दमोह. रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) दमोह एवं वन विभाग ने 18777 उत्कल एक्सप्रेस में उमरिया से दमोह आ रहा अवैध तेंदूपत्ता जप्त कर कार्रवाई को दिया अंजाम, देर रात्रि करीब 12:40 पर आरपीएफ और वन विभाग की टीम ने अवैध तेंदूपत्ता पकड़कर कार्रवाई की है, बतलाया गया है कि 24 पुटरा करीब 5 क्विंटल तेंदूपत्ता अवैध रूप से उमरिया से आ रहा था, तभी सूचना मिलते ही दमोह में विकृत होने के पहले ही पकड़ा गया, तेंदूपत्ता की कीमत करीब 50000 रूपये बताई गई है, आरपीएफ से एएसआई एस. के. मिश्रा, एएसआई अजय कुमार, राजीव मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद गोटिया, जीआरपी से मनीष शर्मा व पवन कामले, वनमंडल अधिकारी (डीएफओ) एम.एस.उईके के निर्देश पर वन परिक्षेत्र दमोह रेंजर महिपाल सिंह, वनरक्षक कपिल अमित, वन विभाग स्टाफ और एसएफ का बल मौजूद रहा.
अब तक टीवी न्यूज चैनल से✍️ ब्यूरो चीफ/लखन ठाकुर जिला दमोह
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
Leave a Comment: