श्रीवास्तव  जच्चा बच्चा के लिए एक बार फिर से वरदान साबित हुई 108 व 102 एम्बुलेंस कर्मचारियों ने कराए सुरक्षित प्रसव


श्रीवास्तव  जच्चा बच्चा के लिए एक बार फिर से वरदान साबित हुई 108 व 102 एम्बुलेंस कर्मचारियों ने कराए सुरक्षित प्रसव

फतेहपुर:  जनपद में संचालित उत्तर प्रदेश  सरकार की 102 व 108 एम्बुलेंस सेवा मरीजो के  लिए एक बार फिर से  वरदान सबित हुई। जनपद में बीती रात तीन  प्रसव एम्बुलेंस कर्मचारियों के सहयोग से एम्बुलेंस में ही सुरक्षित कराये गए। एम्बुलेंस कर्मचारी अलग-अलग एम्बुलेंस पर तीन सुरक्षित प्रसव कराए। जिला महिला अस्पताल 102 एम्बुलेंस  में कार्यरत इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन अवनीश कुमार पायलट मनोज कुमार ने अपनी समझदारी और आशा के  माध्यम से प्रसूता मोहम्मदी  पत्नि मो०जाहिद  ग्राम अडौली  का सुरक्षित प्रसव  करवाने के उपरांत जिला अस्पताल में जच्चा-बच्चा को भर्ती कराया है।तो दूसरी ओर बिटौरा 108 एम्बुलेंस  में कार्यरत इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन पुष्पेन्द्र  पायलट गिराज  ने प्रसव पीड़ित महिला प्रियंका देवी पत्नि कमलेश कुमार  एम्बुलेंस में  सुरक्षित प्रसव करवाया एम्बुलेंस में प्रसुता ने  एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया जच्चा-बच्चा को हुसेनगंज स्वास्थ्य केंद्र में सुरक्षित भर्ती कराया तो सराय खालिद  108 एम्बुलेंस में प्रसव पीड़ित ममता देवी पत्नी अजय ग्राम सूबेदार का पुरवा प्रसव पीड़ित महिला ने स्वास्थ्य बच्ची की जन्म दिया एम्बुलेंस कर्मचारी शुशील कुमार और पायलट आफताब आलम ने अपनी समझदारी से जच्चा बच्चा को सुरक्षित अस्पताल में भर्ती कराया। कर्मचारियों के इन कार्यो पर जिले के प्रोग्राम मैनेजर श्री आशीष द्विवेदी तथा जिला एम्बुलेंस प्रभारी अंकित, विवेक और मनीष ने सभी कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की तथा साथ ही साथ सभी एम्बुलेंस कर्मचारियों को इसी प्रकार जन-मानस का सहयोग करते रहने को कहा। तो वहीँ डॉ ने भी एम्बुलेंस कर्मचारियों के कार्य की सराहना की है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।