Singer KK Dies: सिंगर केके का आज होगा पोस्टमॉर्टम, कोलकाता पहुंचा परिवार; अनैचुरल डेथ की आशंका को लेकर केस दर्ज


बॉलीवुड के मशहूर सिंगर केके के आकस्मिक निधन से बॉलीवुड जगत सहित उनके करोड़ों फैंस सदमे में हैं। इस बीच, केके की अचानक हुई मौत को लेकर अननैचुरल डेथ की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।

बता दें कि कोलकाता में मंगलवार शाम को एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान उन्‍होंने तबीयत बिगड़ने की शिकायत की, जिसके कुछ देर बाद ही वह अचानक स्टेज पर गिर गए। उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सिंगर केके की मौत को लेकर न्यू मार्केट थाने में अनैचुरल डेथ का मामला दर्ज किया गया है। परिवार की सहमति मिलने के बाद पूछताछ और पोस्टमार्टम किया जाएगा। पोस्टमॉर्टम की व्यवस्था कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में की जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सिंगर केके के शव का पोस्टमार्टम आज किया जाएगा। 

 

आज होगा पोस्टमॉर्टम, कोलकाता पहुंचा परिवार

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसा कहा जा रहा है कि डॉक्टर केके का पोस्टमॉर्टम आज करेंगे ताकि उनकी मौत के सही कारण का पता लगाया जा सके। हालांकि डॉक्टरों ने कहा है कि उनकी मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट से होने का संदेह है। वहीं, अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केके को रात 10 बजे के बाद अस्पताल लाया गया जहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, सिंगर का परिवार बुधवार को कोलकाता पहुंच चुका है। 

 

बताया जा रहा है कि लाइव कॉन्सर्ट के बाद होटल पहुंचने के बाद वह भारी महसूस कर रहे थे, इसके बाद वह अचानक गिर गए। हालांकि कई रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि केके लाइव कॉन्सर्ट के दौरान ही असहज महसूस कर रहे थे। उन्होंने रोशनी की चकाचौंध के बारे में शिकायत की थी। उन्होंने अपने कॉन्सर्ट के बीच में एक ब्रेक भी लिया था, लेकिन बदकिस्मती को इसे रोका नहीं जा सका।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।