Abtaktv आज ज्येष्ठ माह का तीसरा बड़ा मंगलवार है. मारूबेहड में भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया
आज ज्येष्ठ माह का तीसरा बड़ा मंगलवार है. मारूबेहड में भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया
जनपद बिजनौर में परिवहन विभाग को लाखों रूपये का चुना लगा रहें
जनपद बिजनौर में परिवहन विभाग को लाखों रूपये का चुना लगा रहें हैं डग्गामारी वाहन। भाडे वृद्धि न करते हुए अवैध वाहनों पर रोक लगाये सरकार।
बिजनौर से मुनीश उपाध्याय कि विशेष रिपोर्ट। बिजनौर :- जनपद बिजनौर में धामपुर - बिजनौर, बिजनौर - नगीना, बिजनौर - चा़ंदपुर आदि रोड़ पर अवैध रूप संचालित डग्गामार वाहन उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को प्रतिमाह लाखों रूपये का चुना लगा रहे हैं।जिस कारण उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग आये दिन घाटा दिखाकर बसों के भाड़े में वृद्धि कर रहा है। जिसका खमियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है ।ऐसा नहीं हैं कि बिजनौर प्रशासन को इन डग्गामारी वाहनों की जानकारी नहीं है ।अकेले धामपुर - बिजनौर रूट की बात करें तो इस रूट पर धामपुर,नहटौर, हल्दौर ,व बिजनौर कुल चार थाने हैं। परन्तु डग्गामारी वाहन अवैध रूप से इन थानों के आगे से फर्राटा भरते हुए निकल जाते हैं।इनको रोकने व टोकने का साहस किसी में नहीं है। इतना ही नहीं धामपुर में कोतवाली धामपुर के ठीक सामने से अवैध वाहनों को संचालित किया जाता है ।तथा बिजनौर में ठीक जिलाधिकारी बिजनौर के निवास के समीप से संचालित किये जा रहे हैं।परन्तु बिजनौर प्रशासन, आरटीओ बिजनौर, उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के अधिकारीगण इस ओर से पुरी तरह से आंखें बंद किये हुए हैं। जबकि मुख्य मंत्री आदित्यनाथ योगी द्वारा अवैध रूप से संचालित वाहनों पर रोक लगाने के आदेश दिये जा चुके हैं। जिसका बिजनौर प्रशासन पर कोई असर होता नजर नहीं आ रहा है। आदित्यनाथ योगी ने अपनी पिछली सरकार में स्थानीय नेता अशोक कटारिया को बिना चुनाव लड़े परिवहन मंत्री का पद उपहार में दिया गया था। परन्तु परिवहन मंत्री अशोक कटारिया भी अपने पुरे कार्यकाल में इस ओर से आंखें बंद किये रहे। अबतक टीवी न्यूज की टीम ने इन वाहनों के कुछ चालकों से बात की तो उन्होंने बड़ी ही बेशर्मी व ढीढता के साथ कहा कि न जाने कितने आरटीओं व तुम्हारे जैसे पत्रकार आये और चले गये
परन्तु हमारे वाहनों को न तो कोई बंद करा सका है,और न ही बंद करा सकेगा। चालकों का यह कथन सौ फीसदी सच भी है। अबतक टीवी न्यूज चैनल की टीम जब इस संबन्ध में पड़ताल की तो पता चला कि धामपुर डिपो के एआर एम द्वारा दिनांक 10मई 2022को सहायक सम्भागीय अधिकारी बिजनौर को धामपुर नगर से संचालित अवैध वाहनों जिनमें मैक्स गाड़ियां व मिनी बसे शामिल हैं को बंद कराने जाने की मांग करते हुए रिपोर्ट भेजी जा चुकी है।रिपोर्ट के अनुसार धामपुर के नगीना चौक से अट्ठाइस और सुभाष चौक से बारह वाहनों का अवैध रूप से संचालन किया जा रहा है । परन्तु सहायक सम्भागीय अधिकारी बिजनौर द्वारा कोई कार्यवाही इन अवैध वाहनों के विरूद्ध नहीं की जा रही है । यहां सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर कौन है डग्गामारी वाहनों का बलशाली मसिहा जिसके सामने पुरा सरकारी अमला नत्मस्तक हो चुका है ? आये दिन बसों के भाड़े में वृद्धि करने से अच्छा है अवैध रूप से संचालित वाहनों पर रोक लगाये सरकार।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
आज ज्येष्ठ माह का तीसरा बड़ा मंगलवार है. मारूबेहड में भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया
आज दिनांक 31.05.2022 को पुलिस कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह कार्यक्रम में
अपने ही टीन सेट में प्लास्टिक पट्टे से फांसी लगा लिया
Leave a Comment: