अभी भी लोगों के जेहन में उच्च जाति निम्न जाति का जहर जमा हुआ है


अभी भी लोगों के जेहन में उच्च जाति निम्न जाति का जहर जमा हुआ है मामला जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू की नगर पंचायत का है यहां मठ मंदिर पर पूजा अर्चना चल रही थी वही प्रसाद वितरण होने लगा तभी कस्बा पहासू निवासी नरेंद्र जाटव का 11 वर्षीय पुत्र अनमोल प्रसाद लेने पहुंच गया  बताते हैं कि भीड़ भाड़ में अनमोल का हाथ प्रसाद की थाली को लग गया इसी बात पर आयोजकों में से सुधांशु शर्मा पुत्र योगेश शर्मा ने अनमोल को जातिसूचक शब्दों के साथ जमीन पर पटक पटक कर पीटना शुरू कर दिया क्योंकि उसका कसूर यह था कि गलती से उसका हाथ प्रसाद से टच हो गया था बच्चे को बेरहमी से पिटता देख कुछ लोगों के विरोध को देखकर बच्चे को बेहोशी की हालत में सुधांशु शर्मा छोड़कर भाग गया

परिवार वाले पहुंच गए तत्काल अनमोल को इलाज के लिए अस्पताल ले गए आज भी उसका इलाज चल रहा है  पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने पहासू थाने में   भीम आर्मी के विधानसभा अध्यक्ष उधम सिंह गौतम के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता पहासू थाने में एकत्रित हुए पीड़ित परिवार  न्याय हित में आरोपी को गिरफ्तार कर संगीन धाराओं में जेल भेजने के लिए मांग करने लगे पहासू पुलिस ने उनको आश्वासन दिया है कि अति शीघ्र आरोपी सलाखों के पीछे होंगे

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।