कानपुर देहात के कस्बा अकबरपुर में बेशकीमती  तालाब की जमीन पर हो रहा अवैध कब्जा


कानपुर देहात के कस्बा अकबरपुर में बेशकीमती  तालाब की जमीन पर हो रहा अवैध कब्जा

मुख्यमंत्री तथा हाई कोर्ट के आदेश की हो रही है अवहेलना

तालाब पर सरेराह   सरेआम हो रहा है कब्ज़ा

नया  पुष्पेय हॉस्पिटल  बनाया जा रहा है नगर पंचायत अकबरपुर के तालाब की ज़मीन पर

सीडियो और जिलाधिकारी के आदेश पर कुछ दिन पूर्व निर्माण कार्य रोक दिया गया था
 मगर इन दिनों रात में गुपचुप तरीके से अवैध कब्जे दार फिर से निर्माण करा लेने की फिराक में लगे हुए हैं

अधिकारियों का आदेश नही मानता पुष्पेय हॉस्पिटल तालाब की ज़मीन कर रहा है कब्ज़ा

बगल में यूनियन बैंक भी बना है तालाब की ज़मीन पर 

सभी अधिकारियों को मालूम कि तालाब की ज़मीन पर बन रहा है नया पुष्पे हॉस्पिटल 

  रात में गुपचुप तरीके से निर्माण करा लेने की फिराक में है अवैध कब्जे दार 


अकबरपुर नगर पंचायत के अधिकारियों , लेखपाल और चेयरमैन की भूमिका संदिग्ध

क्या बाबा बुलडोज़र की नज़र से बच जाएगा तालाब की भूमि पर बना यूनियन बैंक और  पुष्पेयहॉस्पिटल

यह पूरा मामला अकबरपुर नगर पंचायत के गांधी नगर का है.


जहां पर वर्षों पहले वर्ष 1991 में नगर पंचायत अकबरपुर ने बिजली का बिल जमा करने के नाम पर एक बड़े तालाब की जमीन को प्लाटिंग करके कुछ लोगों के सुपुर्द कर दिया.

 धीरे-धीरे तालाब पर  दर्जनों इमारतें खड़ी हो गई.

 हर बार तत्कालिक जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों ने निर्माण कार्यों पर रोक लगाई

 लेकिन पैसे और रसूख की दम पर निर्माण कार्य समय समय पर होते रहे .

वर्तमान समय में शेष बची जमीन पर फिर से निर्माण करा लेने का प्रयास किया जा रहा है ,

 दर्शकों को बताते चलें कि हाईकोर्ट का आदेश है ,  कि चाहे कोई भी परिस्थिति रही हो अगर तालाबों पर कब्जा है तो वह कब्जे हटाए जाएं.

 अब देखना यह है कि कानपुर देहात प्रशासन गांधीनगर के इस तालाब का कब्जा   हटवाता है , और बनी हुई अवैध इमारतें गिराता है कि नहीं

यूपी अब तक न्यूज़ से

 संवाददाता हिमांशु की विशेष रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।