कॉलोनी लाइटों से रोशन होगी ,साथ ही सड़कों का विकास कार्य भी जल्द ही शुरू किया जाएगा


अब तक टीवी चैनल से राहुल अग्रवाल की खास रिपोर्ट जालंधर कैंट हलके के अंतर्गत पड़ती एन आर आई कॉलोनी की समस्याओं को लेकर बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना कर रहे लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर पंजाब मीडिया एसोसिएशन,जालंधर कैंट की टीम से एक खास मुलाकात की, जिसमें कॉलोनी में आ रही समस्याओं को लेकर बातचीत की गई। मीटिंग में आए हुए सभी पत्रकारों ने इलाका निवासियों को विश्वास दिलाया कि कॉलोनी की समस्याओं को लेकर उच्च अधिकारियों से बातचीत की जाएगी और जिन कारणों से कॉलोनी का विकास कार्य रुका है उनका जल्द पता लगाया जाएगा। इन्हीं समस्याओं को लेकर पंजाब मीडिया एसोसिएशन की टीम ने आप युवा नेता मोंटू सभरवाल से बातचीत की जिसके अगले दिन ही जालंधर कैंट के हलका इंचार्ज सुरिंदर सिंह सोढ़ी ने कॉलोनी में पहुंच घर-घर घूम कर इलाके की समस्याओं जायज़ा लिया।उन्होंने कहा कि पिछले लगभग 10 वषों से कई तरह की दिक्कतों का सामना कर रहे है एनआरआई कॉलोनी निवासी। पिछली सरकारों ने विकास के नाम पर सिर्फ और सिर्फ विनाश ही किया है जो कि कॉलोनी में आकर मुझे दिखा। उन्होंने कॉलोनी वासियों से बातचीत कर उन्हें विश्वास दिलाया कि आम आदमी पार्टी आप सब की सरकार है इसलिए जल्द ही पिछली सरकारों के बिगाड़े हुए विकास कार्य अब आम आदमी पार्टी की सरकार जल्द ही उ सुधरेगी और जल्द ही आपकी कॉलोनी लाइटों से रोशन होगी ,साथ ही सड़कों का विकास कार्य भी जल्द ही शुरू किया जाएगा ।इस मौके पर कॉलोनी निवासियों द्वारा सुरेंद्र सिंह सोढ़ी और उनके साथ आए मोंटू सभरवाल तथा जसवंत सिंह राय को फूल मालाएं और सिरोपा डालकर सम्मानित किया और कॉलोनी निवासियों ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि सुरिंदर सिंह सोढ़ी द्वारा जिस प्रकार अन्य क्षेत्रों में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं उसी तरह एनआरआई कॉलोनी का भी विकास जल्द कराया जायेगा और सुरिंदर सिंह सोढी दूसरे नेताओं की तरह हमारे साथ विश्वासघात नहीं करेंगे।कार्यक्रम के अंत में कालोनी वासियों ने सुरिंदर सिंह सोढ़ी,मोंटू सभरवाल, जसवंत सिंह राय और पंजाब मीडिया एसोसिएशन की पूरी टीम का आभार जताया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।