प्रेमिका के भाई ने प्रेमी को उतारा मौत के घाट


बिजनौर के कोटकादर में प्रेमी को प्यार करना पड़ा भारी प्रेमिका के भाई ने प्रेमी को उतारा मौत के घाट

बिजनौर के कोटकादर में दो दिन पहले नाले में मिले युवक के शव का कल बिजनौर पुलिस ने खुलासा कर दिया है, युवक की हत्या प्रेमिका के भाई ने ही गला रेत कर की थी। पुलिस ने प्रेमी की हत्या के आरोपी प्रेमिका के भाई को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी को जेल भेजने की तैयारी में जुट गई है

दरअसल यह पूरा मामला बिजनौर के नगीना देहात थानां क्षेत्र के कोटकादर इलाके का है जंहा शनिवार की रात उस वक्त हड़कम्प मच गया था जब गावँ के रहने वाले जीशान नाम के एक युवक का शव सड़क किनारे नाले में पड़ा मिला था।

मृतक जीशान 25 वर्ष का गांव की ही एक लड़की से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था इस प्रेम प्रसंग से प्रेमिका का भाई बेहद नाराज था प्रेमिका के भाई नजीम ने प्रेमी जीशान को ठिकाने लगाने की योजना बनाई और शनिवार की रात को उस वक्त जीशान की गला रेत कर हत्या कर दी जब वह रात के समय टहलने निकला था।

जीशान की हत्या कर आरोपी नजीम ने शव को नाले में फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आज हत्या के आरोपी नजीम पुत्र शकील निवासी कोटकादर को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस आरोपी को जेल भेजने की तैयारी में जुट गई है।

वंही इस मामले में एसपी डाक्टर धर्मवीर सिंह का कहना है 4 जून की रात में नाले में एक युवक का शव मिला था ,मृतक की पहचान जीशान के रूप में हुई थी जीशान का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था उसकी के भाई ने उसकी गले मे चोट पहुंचा कर हत्या की थी , आज पुलिस ने हत्या के आरोपी जीशान को गिरफ्तार कर लिया है उसे जेल भेजा जा रहा है।बहन से प्यार करना प्रेमी को पड़ा भारी भाई ने ली जान, पुलिस का खुलासा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।