नगर पंचायत बिशारतगंज में खेला गया फाइनल प्रीमियम लीग मैच को देखने के लिए काफी संख्या में उमड़ा जनता का सैलाब
नगर पंचायत बिशारतगंज में खेला गया फाइनल प्रीमियम लीग मैच को देखने के लिए काफी संख्या में उमड़ा जनता का सैलाब
सब रजिस्टार सहित गैरहाजिर मिले 10 कर्मचारी, जवाब तलब
एडीएम ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय और एक्सईएन पीडब्ल्यूडी प्रान्तीय खण्ड कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
???? सब रजिस्टार सहित गैरहाजिर मिले 10 कर्मचारी, जवाब तलब
बलरामपुर मंगलवार को एडीएम राम अभिलाष द्वारा उप निबंधक कार्यालय, बलरामपुर तथा अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रान्तीय खण्ड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। एडीएम के निरीक्षण में स्वयं सब रजिस्टार सुशील कुमार बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित मिले तथा निबंधक लिपिक बृजेश कुमार मौर्या भी अनुपस्थित मिले। परिसर की साफ-सफाई संतोषजनक नहीं पाई गई।
इसी प्रकार अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रान्तीय खण्ड कार्यालय का निरीक्षण करने पर वहां पर तैनात 12 में से 08 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। अनुपस्थित कर्मचारियों में हनुमान प्रसाद वरिष्ठ सहायक, सुरेन्द्र मोहन त्रिपाठी वरिष्ठ सहायक, मो0 शफीक वरिष्ठ सहायक, प्रमोद कुमार कलहंस वरिष्ठ सहायक, राजेश कुमार वर्मा कनिष्ठ सहायक, दीपमाला पाठक कनिष्ठ सहायक, मिसबाहुल हक दफ्तरी तथा दुर्गा प्रसाद चपरासी अनुपस्थित मिले। अधिशासी अभियंता वी0के0 त्रिपाठी के बारे में बताया गया कि वे जनपद गोण्डा लोक निर्माण विभाग खण्ड-2 के पद पर कार्यरत हैं तथा बलरामपुर लोक निर्माण विभाग प्रान्तीय खण्ड का अतिरिक्त प्रभार उनके पास है, इसलिए वे प्रायः गोण्डा ही बैठते हैं। एडीएम ने बताया कि अनुपस्थित सभी अधिकारियों-कर्मचारियों से जवाब तलब किया गया है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
नगर पंचायत बिशारतगंज में खेला गया फाइनल प्रीमियम लीग मैच को देखने के लिए काफी संख्या में उमड़ा जनता का सैलाब
ट्रक ड्राइवर सरकार कोकिस तरह सरकारी अनाज कीचोरी कर हर साल लगाते हैं लाखों रुपए का चूना
उतरौला (बलरामपुर) सोमवार को ग्राम नियामतजोट की एक महिला ने अस्पताल जाते समय एबुंलेंस में ही बच्चे को जन्म दिया
Leave a Comment: