कैबिनेट मंत्री की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने ऑफिस में घुसकर वारदात को दिया अंजाम
कैबिनेट मंत्री की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने ऑफिस में घुसकर वारदात को दिया अंजाम
उत्तरी अमेरिका के डोमिनिकन गणराज्य के कैबिनेट मंत्री की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्या करने वाला मंत्री का करीबी दोस्त बताया जा रहा है, जिसने ऑफिस में घुसकर मंत्री पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. उसे घटनास्थल के पास से ही गिरफ्तार कर लिया गया. अधिकारियों का कहना है कि मृतक डोमिनिकन गणराज्य के पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधन मंत्री 55 साल के ऑरलैंडो जॉर्ज मेरा (Orlando Jorge Mera) थे. जिस समय ऑरलैंडो अपने ऑफिस में मौजूद थे और मीटिंग कर रहे थे, उसी वक्त उनपर हमला हुआ.
राष्ट्रपति के एक प्रवक्ता ने हमलवार की पहचान मिगुएल क्रूज़ (Miguel Cruz) के रूप में की और उसे मंत्री ऑरलैंडो के बचपन का दोस्त बताया है. मिगुएल ने करीब छह गोलियां चलाईं थीं. गोली लगने के बाद ऑरलैंडो की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, मृतक ऑरलैंडो जॉर्ज के परिवार के एक शख्स ने कहा है कि उन्हें एक ऐसे व्यक्ति ने कई बार गोली मारी, जो उनके बचपन का दोस्त था. हालांकि, फिर भी हम उसे माफ करते हैं, क्योंकि लोगों को माफ करना ऑरलैंडो की सबसे बड़ी खासियत थी. ऑरलैंडो अपने पीछे एक पत्नी और दो बेटे छोड़ गए हैं.
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
जिस शिक्षा के मंदिर में ईमानदारी का पाठ पढ़ाया जाता है उसी शिक्षा के मंदिर को प्रधान व सचिव कर्मचारियों एवं ठेकेदार के मिलीभगत से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया
Leave a Comment: