विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर ब्लॉक मिशन प्रबंधक धर्मेंद्र पाल उसावां ने कहा कि साथियों पूरी सृष्टि प्रकृति और पर्यावरण पर निर्भर है


 

अब तक न्यूज़ टीवी चैनल


उसावां/बदायूं। वीडियो श्री नरेश पाल सिंह के निर्देशन में एनआरएलएम एवं ब्लॉक संबंधित सभी विभागों में पेड़ पौधे लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने की एक खूबसूरत पहल की गई।

वही बताते चलें कि विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर ब्लॉक मिशन प्रबंधक धर्मेंद्र पाल उसावां ने कहा कि साथियों पूरी सृष्टि प्रकृति और पर्यावरण पर निर्भर है। जीने के लिए जिस तरह हवा,पानी,खाद्य की जरूरत होती है, वह पर्यावरण की देन है। इनके बिना सृष्टि और किसी जीव की कल्पना भी नहीं की जा सकती। हमारे आसपास का वातावरण पेड़-पौधे, नदी, जंगल, जमीन और पहाड़ आदि से घिरा है। इसी को तो प्रकृति कहते हैं।

और कहा कि इसी प्रकृति से हम बहुत कुछ लेते हैं, लेकिन बदले में हम प्रकृति को क्या देते हैं? अगर ध्यान देंगे तो दशकों से हम प्रकृति को सिर्फ प्रदूषित कर रहे हैं। पर्यावरण का दोहन कर रहे हैं। जंगलों को काटना, नदियों को गंदा करना, वातावरण को प्रदूषित करना आदि के कारण हम प्रकृति का अस्तित्व खत्म करने के साथ ही अपने जीवन और आने वाली पीढ़ी के लिए खतरनाक वातावरण बना रहे हैं।

वही सामाजिक कार्यकर्ता, जिला सह समन्वयक भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान एवं ऑल इंडिया रिपोर्टर एसोसिएशन के जिला संगठन मंत्री असद अहमद ने कहा कि ऐसे में छोटे छोटे प्रयास करके हम पर्यावरण संरक्षण कर सकते हैं। अगर प्रकृति संरक्षित होगी तो मानवीय जीवन सुरक्षित होगा। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस पर्यावरण दिवस के मौके पर आप भी अपने दोस्तों, करीबियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करके प्रकृति के संरक्षण में अपना योगदान दें।


और कहा कि उनके भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान के संगठन ने हर वर्ष 5 वृक्ष लगाने का संकल्प लिया है किंतु आप सभी भी भले ही पूरे वर्ष में एक पेड़ लगाएं परंतु लगाएं अवश्य। और पेड़ लगाना ही योगदान देना नहीं है उसकी देखभाल एक बच्चे की भांति करनी चाहिए तब आपका संकल्प पूरा होगा।


संवाददाता मुशाहिद रजा सहसवान बदायूं

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।