बदमाशों की तलाश में जुटी एसओजी की टीम।  


बदमाशों की तलाश में जुटी एसओजी की टीम।                      बिजनौर से सहयोगी अमीन अहमद के साथ मनीष उपाध्याय  की रिपोर्ट।                                        बिजनौर जन सेवा केंद्र चलाने वाले युवक के साथ तमंचे के बल पर लूटपाट करने वाले बदमाशों की तलाश में पुलिस क्षेत्राधिकारी चांदपुर के निर्देशन में टीम मुस्तैदी के साथ जुट गई है। आपको बता दें की थाना नूरपुर क्षेत्र में कल दिनांक 6 जून 2022 की प्रातः समय करीब 9:30 पर बाइक सवार बदमाशों ने सरफराज पुत्र शमसुद्दीन निवासी ग्राम दुर्गेश पुर थाना नूरपुर को उस समय तमंचे के बल पर लूट लिया था जब वह थाना स्योहारा क्षेत्र के ग्राम रवाना शिकारपुर स्थित अपने जन सेवा केंद्र पर जाने के लिए घर से निकला। जब वह ग्राम एडवा के जंगल में नहर की पटरी के पास पहुंचा तभी पीछे से नीले रंग की अपाचे बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसे रोककर तथा तमंचा दिखाकर उससे एक बैग छीनकर फरार हो गए । शरफराज द्वारा पुलिस को दी गयी‌ जानकारी के अनुसार‌ बैग में एक लैपटॉप कुछ कागजात व लगभग ₹100000 की रकम थी। जिसकी सूचना सरफराज द्वारा तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस द्वारा सरफराज द्वारा बताए गए बदमाशों के हुलिए व जानकारी के आधार पर बदमाशों की सरगर्मी के साथ तलाश आरंभ कर दी गई है। मामले में पुलिस का कहना है कि शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।