बाबा भीमराव अंबेडकर एवं संत रविदास और भगवान गौतम बुद्ध जी की मूर्तियों का साफ सफाई कर माल्यार्पण किया गया
बाबा भीमराव अंबेडकर एवं संत रविदास और भगवान गौतम बुद्ध जी की मूर्तियों का साफ सफाई कर माल्यार्पण किया गया
राजेश कुमार शास्त्री ब्यूरोचीफ सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर । भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के निर्देशन पर प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के 8 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित कार्यक्रम के निमित्त भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अगुवाई में जनपद सिद्धार्थनगर के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एवं संत रविदास और भगवान गौतम बुद्ध जी की मूर्तियों का साफ सफाई किया गया ।
बताया जाता है कि मूर्तियों की साफ सफाई के उपरान्त कार्यकर्ताओं द्वारा मूर्तियॊं पर माल्यार्पण किया ।
इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र बॉंसी के क्षेत्रवासी संयोजक विश्राम एवं सह संयोजक जोखन प्रसाद व दिवाकर मिश्रा मंडल अध्यक्ष खेसरहा एवं विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ के कार्यक्रम संयोजक नंदलाल व सहसंयोजक राम राज कनौजिया के अलावा मुख्य अतिथि विधायक विनय वर्मा व विधानसभा क्षेत्र इटवा के कार्यक्रम संयोजक मायाराम गौतम व सह संयोजक राम किशोर वरुण सहित विधानसभा क्षेत्र डुमरियागंज के संयोजक वीरेंद्र राव व सह संयोजक दयाशंकर गौतम तथा विधानसभा क्षेत्र कपिलवस्तु के कार्यक्रम सह संयोजक शिव प्रकाश कनौजिया व मुख्य अतिथि डॉ संजय गौतम व जिला अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
नगर पालिका अधिशासी अधिकारी व नगर पालिका के जेई व ठेकेदारों के द्वारा मिली भगत से भ्रष्टाचार में लिप्त होकर शासन के पैसों को चूना लगा कर आपस में पैसों को बाटकर बंदरबांट कर रहे हैं
Leave a Comment: