उम्मीदवारों के चयन को लेकर जारी सियासत के बीच राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव


(Caste Census) और राज्यसभा (Rajya Sabha Election) के उम्मीदवारों के चयन को लेकर जारी सियासत के बीच राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) आज दिल्ली से पटना आ रहे हैं। राजद सुप्रीमो बुधवार की शाम छह बजे पटना पहुंचेंगे। लालू यादव की बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती (Misa Bharti) भी उनके साथ दिल्ल से पटना आएंगी। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने यह जानकारी दी है। 

बिहार में पांच सीटों के लिए होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर गहमागहमी तेज हैं। विधायकों की संख्या जो समीकरण बन रहे हैं उसके मुताबिक बीजेपी से दो, राजद से दो और जदयू एक उम्मीदवारो को राज्यसभा भेज सकता है। राजद की तरफ से मीसा भारती का नाम राज्यसभा के लिए लगभग तय माना जा रहा है। एक सीट पर पेंच फंसा है। वहीं बीजेपी ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। वहीं जदयू में आरसीपी सिंह को लेकर सस्पेंस बरकरार है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने जानकारी दी है कि पटना आने के बाद लालू यादव राज्यसभा के दोनों उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकते हैं। 

जगदानंद सिंह ने कहा है कि राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम पर की घोषणा कब होगी ये तो राजद सुप्रीमो ही तय करेंगे। उन्होंने कहा कि जमानत मिलने के बाद ही लालू यादव को बिहार आना था। लेकिन उनकी तबियत खराब है और वो चिकित्सकों की निगरानी में है। डाक्टरों ने जमानत मिलने के बाद उन्हें पटना आने की इजाजत नहीं दी थी इस वजह से वो नहीं आ पाए थे। लेकिन अब चिकित्सकों से सहमति मिलने के बाद वो बुधवार को पटना आ रहे हैं। 

गौरतलब है कि बीते दिनों लालू यादव के कई ठिकानों पर सीबीआइ की रेड हुई थी। इस दौरान राबड़ी आवास से लेकर दिल्ली के मीसा भारती आवास में सीबीआइ ने छानबीन की थी। जिसके बाद लालू उनकी बेटी मीसा और हेमा समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।