सिद्धार्थनगर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की जांच में दो दुकानों की चाय में ऐसे तत्व पाए गए हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माने जाते हैं। 27 जुलाई को बंगाली स्वीट्स एवं बेकर्स नौगढ़ और केशवकुंज स्वीट्स बांसी में खुली चाय पत्ती का सैंपल गया था। जांच रिपोर्ट में हानिकारक तत्व मिलने की पुष्टि हुई है। दोनों दुकानदारों के खिलाफ विभाग विधिक कार्रवाई करेगा। खाद्य सामग्री में मिलावटी को रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से मिष्ठान और अन्य दुकानों की जांच करके नमूने जांच के लिए भेजता है। खुली चाय पत्ती में हानिकारक तत्व मिलने की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए 27 जुलाई को टीम ने बंगाली स्वीट्स एवं बेकर्स नौगढ़ और केशवकुंज स्वीट्स बांसी में खुली चाय का एक-एक नमूना लिया था। जांच रिपोर्ट में दोनों मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक तत्व, रंग और रसायन की मिलावट पाए जाने की बात कही गई है। यह मिलावट स्वास्थ्य के लिए असुरक्षित है। दोनों जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों प्रतिष्ठानों के मालिकों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवींद्र नाथ वर्मा ने बताया कि बंगाली स्वीट्स एवं बेकर्स नौगढ़ और केशवकुंज स्वीट्स बांसी की खुली चाय के नमूने की रिपोर्ट में रंग, रसायन और तत्व मिले हैं, जो मानव सेहत के लिए हानिकारक है। इसके आधार पर दोनों प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बांसी एसडीएम की अगुवाई में पुलिस और खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवींद्र नाथ वर्मा ने शनिवार शाम बांसी में चेकिंग अभियान चलाया। इसमें गाय और भैंस के दूध का सैंपल लिया गया। जांच रिपोर्ट के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: