ज्वेलर्स की दुकान में घुसकर बदमाशों ने दिखाया तमंचा, लूट से पहले लोगों ने दबोचा, फिर कर दिया ये हाल


फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र में ज्वेलर्स के यहां लूट करने आए बदमाशों को अंदाजा भी नहीं था कि वे इतना बुरी तरह फंस जाएंगे। बदमाशों ने जैसे की सराफा व्यापारी को तमंचा दिखाया, तो पड़ोसी दुकानदार ने देख लिया। इसके बाद ज्वेलर्स की दुकान के बाहर पड़ोसी दुकानदारों की भीड़ जुट गई। ये देख बदमाशों के पसीने छूट गए। भागने का प्रयास तो किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से तमंचा भी बरामद किया गया है।  कस्बा नगला बीच में कन्हैया ज्वेलर्स की दुकान है। इस दुकान पर कन्हैया के दोनों बेटे गोविंद तथा विष्णु बैठते हैं। रोज की तरह वे दोनों सुबह दुकान पर काम कर रहे थे। करीब 12:00 बजे चार बदमाश मोटरसाइकिल से आए। दो बदमाश मोटरसाइकिल पर हेलमेट लगाए हुए थे, वहीं दो दुकान के अंदर आ गए। इतनी देर में पड़ोस के दुकानदार ने तमंचा दिखाते हुए एक बदमाश को देख लिया।  उसकी सूचना पर अन्य दुकानदार भी मौके पर एकत्रित हो गए। दुकानदारों की भीड़ जुटनी शुरू हुई तो मोटर साइकिल सवार बदमाश तो मौके से भाग निकले, लेकिन दुकान के अंदर घुसने वाले दोनों बदमाश फंस गए। लोगों ने उन्हें पकड़कर जमकर मार लगाई। इसके बाद उनके रस्सी से हाथ-पैर भी बांध दिए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों बदमाशों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों से तमंचा भी बरामद किया गया है।

 

 




 

 

​​​​​​​

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।