भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रहे अजय शंकर दुबे (अज्जू भइया) एक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। 


 

जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर विधान सभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रहे अजय शंकर दुबे (अज्जू भइया) एक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गये। वाहन मे बैठे 4 अन्य घायलों को भी प्रयागराज के एक निजी हॉस्पिटल मे भर्ती कराया गया। भाजपा नेता अजय शंकर की हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसा शनिवार की रात 12 बजे हुआ। वह अपनी फारच्यूनर गाड़ी से जौनपुर से अपने घर सुजानगंज आ रहे थे। सिकरारा थाना क्षेत्र के गुलजारगंज के पास चालक को नींद आ गई इससे वाहन शीशम के पेड़ से टकराने के बाद 10 फुट गहरे खाई में पलट गई। चीख पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने वाहन का शीशा तोड़कर बाहर निकाला। हादसे में सुजानगंज थाना क्षेत्र के निवासी भाजपा नेता अजय शंकर दुबे (40 ) गंभीर रूप से घायल हो गये उन्हे सिर, हाथ व पैर में गंभीर चोटे आई हैं। गाड़ी में बैठे बीडी दूबे (42) निवासी प्रेम का पूरा सुजानगंज, पुष्कर मिश्रा (28) निवासी भुईधरा सुजानगंज, ड्राईवर मनोज सिंह (40) निवासी शखवट सुजानगंज व गनर राजकुमार (35) घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही सिकरारा पुलिस मय फोर्स मौके पर पहुंची। सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को प्रयागराज रेफर किया गया।रात 2 बजे घायलों को प्रयागराज के एक निजी हॉस्पिटल मे भर्ती कराया गया है जहां पर घायलों का ईलाज चल रहा है।




 

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।