सोनभद्र में आकासीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। पांच अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बताया जा रहा है


यूपी के बार्डर से सटे मध्य प्रदेश के चितरंगी थाना क्षेत्र के करहियां में शनिवार की दोपहर बारिश के बीच गिरी बिजली की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। पांच अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
सभी लोग अपने किसी निजी कार्य से घरों के बाहर थे। तभी अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए लोग जगह की तलाश करते तब तक सभी बिजली की चपेट में आ गए। इसमें श्यामलाल कोल (55), मेरु प्रसाद साकेत (52), लक्ष्मण प्रसाद कोल (40) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भोला प्रसाद कोल (50), गुड्डी देवी (38), देवराजी देवी साकेत (60), बुद्धिराम साकेत (45), भग्गन कोल (55) बुरी तरह से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी चितरंगी में भर्ति कराया गया है।
वहीं मृतकों के शवों को पीएम के लिए भेज दिया गया है। आकाशीय बिजली की चपेट में लोगों के आने की सूचना पाकर स्थानीय जनप्रतिनिधि लालता वैश्य और एसडीएम सभी मौके पर मौजूद रहे। दुद्धी : विंढमगंज थाना क्षेत्र के केवाल गांव में शनिवार को बारिश के दौरान गिरी बिजली की चपेट में आने से एक युवक झुलस गया। झुलसे अरुण यादव 30 निवासी केवाल का सीएचसी दुद्धी में भर्ती कराया गया। घंटों उपचार के बाद युवक को होश आया। अरुण ने बताया कि वह कोटे की दुकान से राशन लेकर अपने घर जा रहा था। घर पहुंचने वाला ही था कि उसके ऊपर बिजली गिर पड़ी। केवाल के ग्राम प्रधान दिनेश यादव अपने निजी वाहन से अचेतावसथा में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले गए

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।