शमशाबाद विकासखंड जिला फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश के ग्राम भागबानपुर ग्राम पंचायत में चुनाव के बाद से कोई सफाई कर्मी सफाई
शमशाबाद विकासखंड जिला फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश के ग्राम भागबानपुर ग्राम पंचायत में चुनाव के बाद से कोई सफाई कर्मी सफाई
को पछतावा, बोली- मुझसे कई गलतियां हुईं... आखिरी बार अपना लो
बरेली में पति के घर से बिना बताए अपने दो बच्चों को ले जानी वाली महिला को पुलिस ने दिल्ली में तलाश कर लिया। बच्चों समेत उसे बरेली लाने के बाद दोनों बच्चों को उनके पिता के सुपुर्द कर दिया गया। हालांकि इस मामले में महिला के पति ने उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर से इनकार कर दिया। गुरुवार को कैंट के सदर बाजार में एक रेलवे कर्मी के बेटे और बेटी के अपहरण की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया था। एसएसपी, एसपी सिटी और सीओ प्रथम समेत तमाम पुलिस अफसर छानबीन करने पहुंचे। सीओ श्वेता यादव और इंस्पेक्टर कैंट ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की तो एक महिला भाई-बहन को ले जाती दिखी। परिवार ने फुटेज देखने के बाद महिला की पहचान बच्चों की मां के रूप में की। परिवार ने बताया कि महिला रेलवेकर्मी की पत्नी है। पति से उसका ढाई महीने से विवाद चल रहा है। तब से वह अपने प्रेमी के साथ चनेहटा में रह रही है। दोनों बच्चे महिला के ही है। पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में लिया तो पता चला कि महिला उसके पास से दो दिन पहले ही जा चुकी है। महिला की बड़ी बेटी से फोन पर हुई बातचीत की डिटेल निकलवाने पर बता चला कि महिल बच्चों को लेकर दिल्ली गई है। इसके बाद पुलिस की टीम ने दिल्ली पहुंचकर महिला को बच्चों के साथ बरामद कर लिया।
दिल्ली से लाने पर महिला ने पुलिस के सामने पति के साथ रहने की इच्छा जताई। कहा, उससेे काफी गलतियां हुई हैं। इनका उसे पछतावा है।
महिला ने आगे कहा कि आखिरी बार उसे माफ कर पति अपना लें, लेकिन उसके पति ने कोई जवाब नहीं दिया। पुलिस ने दोनों को आपस में बातचीत कर फैसला लेने के लिए 15 दिन का समय दिया है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
शमशाबाद विकासखंड जिला फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश के ग्राम भागबानपुर ग्राम पंचायत में चुनाव के बाद से कोई सफाई कर्मी सफाई
एएसपी/सीओ सदर की टीम एवम थाना मसूरी पुलिस द्वारा कार सवार बदमाशों से मुठभेड़ में तेल चोर एवम वाहन चोर गैंग का एक वांछित अपराधी पैर में गोली लगने से घायल एवम गिरफ्तार
थाना लोनी पुलिस ,टीम एसपी ग्रामीण व क्राइम ब्रांच गाजियाबाद द्वारा एक बदमाश पुलिस मुठभेड के दौरान गिरफ्तार *
Leave a Comment: