गणेश उत्सव कार्यक्रम में शमशाबाद गुमटी महादेव में उमड़ा जनसैलाब। आज गुमटी महादेव शमशाबाद जिला फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश के परिसर में वृंदावन से आए बृजेश्वरी लीला मंडल के द्वारा भगवान श्री गणेश के उत्सव कार्यक्रम में झांकियों रासलीला के माध्यम से भारत भूषण जी के मुखारविंद से जो गुणगान किया गया दर्शाया गया जिसे देख कर जनता मन मुक्त हो गई ।झांकियों की शोभा अति शोभायमान थी जिसका वर्णन नहीं करते बनता है नटखट कृष्ण मुरारी भगवान मुरली मनोहर रास रचैया माखन चोर जसोदा छैया कई अनगिनत नाम स्वरूपों से पुकारे जाने वाले भगवान श्री कृष्ण भगवान की रासलीला अद्भुत है। भगवान श्री कृष्ण की इस लीला के स्वरूपों को देख जनता ट्रेक्टर की आंखों से मन मुक्त हो गई और देखती रहेगी ऐसा मनमोहक दृश्य को देख हजारों की संख्या में उपस्थित जनसमूह ने भगवान श्री गणेश जी की असीम अनुकंपा से भगवान श्री कृष्ण जी की लीला का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया श्री कृष्ण जी के स्वरूप में परी नाम से सुशोभित कन्या भगवान श्री कृष्ण जी के रूप में प्रकट करते हुए स्वरूप में दर्शन देकर गुमटी महादेव में उमड़े जन सैलाब को मन मुग्ध कर दिया ऐसा स्वरूप देख लगा भगवान श्री कृष्ण जी स्वयं आशीर्वाद देने के लिए गुमटी महादेव में प्रकट हुए हों। भगवान श्री कृष्ण के इस स्वरूप को दर्शन के साथ आशीर्वाद के लिए जनता उमड़ पड़ी इस मौके को जनता कहां छोड़ने वाली थी । सिद्धिविनायक कमेटी के अध्यक्ष जोगराज राजपूत वरिष्ठ पत्रकार महेश वर्मा जी सभी पदाधिकारी गणों ने पुष्प वर्षा कर भगवान श्री कृष्ण का भगवान श्री गणेश के आशीर्वाद से प्राप्त किया प्रोग्राम का समय 7:00 बजे शाम को रात्र 12:00 बजे तक स्थान गुमटी महादेव शमशाबाद प्रांगण में अब तक टीवी न्यूज़ संवाददाता ज्ञानचंद राजपूत फर्रुखाबाद से
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: