अब हम आपको बताते चलें किन्नरों की जुबानी यह कहानी
अब हम आपको बताते चलें किन्नरों की जुबानी यह कहानी
आंगनबाड़ी केन्द्रों में भी मिल रहा शत प्रतिशत नल से जल
आंगनबाड़ी केन्द्रों में भी मिल रहा शत प्रतिशत नल से जल
सूरजपुर/03 सितम्बर 2022/ जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिला सूरजपुर के ग्रामों में शत प्रतिशत नल से जल सुचारू रूप से प्रारंभ किया गया। सूरजपुर जिले में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले के विभिन्न ग्रामों में हर घर नल से जल पहुचानें का कार्य लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा किया जा रहा है जिसमें से जिले के विकासखण्ड सूरजपुर के ग्राम पेण्डरखी के आश्रित ग्राम अर्जुन नगर में लगभग 22 परिवार निवासरत है। जल जीवन मिशन के तहत 22 परिवारों में जल जीवन मिशन योजनांतर्गत नल कनेक्शन के माध्यम से पेयजल प्रदाय किया जा रहा है। ग्राम में प्रतिदिवस उच्चस्तरीय टंकी के माध्यम से प्रत्येक घरों में शुद्ध पेयजल प्रदाय किया जा रहा है। विभाग द्वारा ग्रामवासियों से चर्चा की गई, जिसमें ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि पूर्व में पेयजल हेतु ग्राम में स्थित कुआं, डबरी एवं अन्य पेयजल स्त्रोतो से पेयजल प्राप्त किया जा रहा था जिससे आये दिन ग्रामवासियों में बिमारियों का भय बना रहता था परंतु जल जीवन मिशन के आने से ग्राम में नल के माध्यम से पेयजल प्राप्त हो रहा है जिससे ग्रामवासी बहुत प्रसन्न एवं लाभान्वित नजर आयें ग्राम अर्जुननगर के एक हितग्राही श्रीमती नागेश्वरी जी ने बताया कि उनके घर में जल जीवन मिशन के तहत नल कनेक्शन लग जाने से उन्हें पानी लेने कुएं, डबरी में जाने की जरूरत नहीं पड़ती है। जिससे अब उनके पानी की समस्या दूर हो गई है और अब जो समय बचता है, उसमें वह दूसरा कार्य कर लेती है। ग्राम अर्जुन नगर में जल जीवन मिशन योजना के तहत स्कूल एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों में भी शत प्रतिशत नल से जल सुचारू रूप से प्रारंभ किया गया।
एकलव्य विद्यालय प्रेमनगर का निरीक्षण किया गया
कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम रामानुजनगर एवं सहायक आयुक्त ने किया शिकायत की जांच
सूरजपुर/03 सितंबर 2022/ एकलव्य आवासीय विद्यालय प्रेमनगर में अव्यवस्था एवं बच्चों के बीमार पड़ने की जानकारी मिलने पर कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रामानुजनगर उत्तम रजक एवं सहायक आयुक्त विश्वनाथ रेड्डी ने विद्यालय का निरीक्षण कर सभी बिंदुओं पर जानकारी लिया।
एकलव्य आवासीय विद्यालय प्रेमनगर का स्वयं का भवन उपलब्ध नही होने के कारण अस्थायी रूप से कक्षाएं कन्या शाला के पुराने भवन में एवं छात्रावास पोस्ट मैट्रीक कन्या छात्रावास में संचालित किया जा रहा है। पिछले सप्ताह 12 बच्चों को पेट दर्द और सर दर्द की शिकायत पर तत्काल प्रभारी प्राचार्य एवं अधीक्षिका द्वारा उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रेमनगर में पहुंचाया गया एवं एतिहात के तौर पर छात्रावास में चिकित्सक दल द्वारा अन्य सभी बच्चों की जांच किया गया। सभी 12 बच्चे प्राथमिक उपचार के बाद ठीक होकर कक्षा में उपस्थित हुए। छात्रावास में स्वयं का नलकूप उपलब्ध है एवं साफ पानी के लिए आर ओ मशीन भी सत्र प्रारम्भ में लगवाया गया है। छात्रावास के 26 कमरों उपलब्ध हैं एवं एक निर्माणाधीन अतिरिक्त शेड पूर्णता पर है जिससे जगह की कमी से राहत मिलेगी।
बच्चों से छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं एवं पढ़ाई के सम्बंध में चर्चा किया गया। एसडीएम ने बच्चों से सामान्य ज्ञान एवं गणित संबंधी प्रश्न पूछे। उन्होंने बच्चों को बेहतर पढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए अन्य गतिविधियों में भी भाग लेने की महत्ता को समझाया।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी प्राचार्य, अधीक्षिका, शिक्षक गण एवं कर्मचारी उपस्थिति थे। बारिश के मौसम को देखते हुए बच्चों के भोजन एवं पाइन के पानी के साथ साफ-सफाई पर ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया गया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
अब हम आपको बताते चलें किन्नरों की जुबानी यह कहानी
औरैयाः अल्ट्रासाउंड के लिए मरीज हो रहे परेशान
औरैयाः दुर्घटना का सबब बन रहे हाईवे के किनारे खड़े ट्रक
Leave a Comment: