गर्लफ्रेंड को लेकर चौराहे पर भिड़े दो गुट, फायरिंग से मची अफरातफरी
गर्लफ्रेंड को लेकर चौराहे पर भिड़े दो गुट, फायरिंग से मची अफरातफरी
औरैयाः किसान लापता, नहर में मिली साइकिल
कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 12:06 AM IST

लापता किसान विनोद कुमार - फोटो : AURAIYA
बेला। थाना क्षेत्र स्थित निचली गंग कमांड नहर में पलिया गांव के किसान की साइकिल पड़ी मिली। नहर किनारे खून के निशान भी मिले, पर किसान का पता नहीं चला है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। वहीं, पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ पहुंच कर जांच पड़ताल की।
बेला थाना क्षेत्र के पलिया निवासी विनोद कुमार (48) पुत्र सियाराम किसान है। गुरुवार दोपहर साइकिल से क्षेत्र में भुना मक्का, मूंगफली, चना बिक्री करने गए थे। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की, पर कुछ पता नहीं चला। तब परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। शुक्रवार दोपहर नहर किनारे एक जगह मक्का फैली देख खोजबीन की तो नहर के पास कई जगह खून फैला मिला और साइकिल नहर में पड़ी थी।
सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह ने फोरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य एकत्र किए। भाई राजवीर सिंह ने अनहोनी की आशंका जताई। कहा कि वह चार भाई है। दो भाई प्रमोद व घनश्याम पंजाब में रहकरकाम करते है। विनोद की पत्नी की मृत्यु हो चुकी है और वह मां सुखदेवी के साथ रहता है। थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए है। कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। किसान के नहर में गिरने की आशंका पर गोताखोरों से तलाश कराई गई, पर कुछ पता नहीं चला। बहाव तेज है, इसलिए एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
गर्लफ्रेंड को लेकर चौराहे पर भिड़े दो गुट, फायरिंग से मची अफरातफरी
नौतनवा से चलने वाली ट्रेन दुर्ग एक्सप्रेस का लक्ष्मीपुर में ठहराव का हुआ आदेश।
पानी की टंकी बनवाने के लिए अनुसूचित जाति की कब्जे की भूमि को क्यों बनाया जा रहा निशाना
Leave a Comment: