बाराबंकी में बहराइच हाईवे पर शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसा हुआ।
हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 14 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
वेलकम इलाके में नौवीं कक्षा के एक छात्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।
पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। आशंका है कि किसी विवाद की वजह से उसकी हत्या की गई है। मृतक की शिनाख्त 17 साल के अरबाज के रूप में हुई है। वह अपने परिजनों के साथ ज्योति नगर में किराये पर रहता था। परिवार में पिता मसरूर अहमद, मां फरजाना, एक भाई व तीन बहनें हैं। वह शिवाजी पार्क स्थित एक सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था।
परिवार वालों के मुताबिक, बुधवार देर शाम दो जानकार उसे अपने साथ लेकर चले गए। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिवार वाले बृहस्पतिवार को भी उसकी तलाश करते रहे।
रात में उन्हें पता चला कि अरबाज को वेलकम के कश्यप पार्क में देखा गया था। वहां पहुंचने पर परिवार वालों को पता चला कि पुलिस को सुबह पार्क एक शव मिला है। वेलकम थाना पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 14 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
नवागंतुक कोतवाल ने संभाला भोगनीपुर कोतवाली का पदभार जनता को न्याय दिलाना होगी
शिव शिवाय मंदिर में देव छठ पर सैकड़ों की संख्या में किया जलाभिषेक।
Leave a Comment: