रिसिया पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी कर रहे हैं जनता को परेशान


रिसिया पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी कर रहे हैं जनता को परेशान

रिसिया बहराइच 
यह मामला रिसिया पोस्ट ऑफिस का है यहां पर 10 किलोमीटर की दूरी से अपना आधार सही करवाने व बनवाने के लिए लोग आते हैं सुबह 10:00 बजे पोस्ट ऑफिस खुलते ही आधार बनवाने वालों का जमावड़ा लग जाता है लोग अपने छोटे छोटे बच्चों को लेकर वहां पर पहुंच जाते हैं लेकिन वहां के कर्मचारी उनसे अभद्र व्यवहार करते हैं और उनको यह कहकर भगा देते हैं कि आप मटेरा चले जाइए बहराइच चले जाइए हमारे यहां मत आइए आज जब संवाददाता द्वारा पोस्ट ऑफिस पहुंचकर हाल जाना तो वहां पर मौजूद कई लोगों ने बताया कि 8 दिन से लगातार हम लोग दौड़ रहे हैं यहां के लोग मेरा  आधार नहीं बना रहे हैआज भी हम लोग आए हैं तो यहां के कर्मचारी अपनी मशीन लेकर भाग गए हैं और कहते हैं कि जाओ जहां बनवाना बनवा लो हम नहीं बनाएंगे और जिन लोगों का आधार बना है उनसे दो ₹200 लिया जा रहा है कई बच्चे स्कूली छात्र वहां मौजूद मिले जिन से पूछने पर पता चला कि वह अपना आधार मार्कशीट में जन्मतिथि गड़बड़ होने के कारण सही करवाने पहुंचे थे लेकिन उनका सही नहीं हो पा रहा है विद्यालय से बताया जा रहा है कि जब तक आपका आधार सही नहीं होगा तब तक आप के खाते में पैसा नहीं जा पाएगा स्कूली छात्र छात्राएं अपना आधार सही करवाने के लिए सारा सारा दिन पोस्ट ऑफिस में बैठे रहते हैं और उनका  आधार नहीं बनता है और वह लौट जाते हैं ऐसे मानसिकता के लोग जब काम करेंगे तो जनता का कैसे काम होगा एक तरफ सरकार बड़े-बड़े दावे कर रही है बड़ी-बड़ी योजनाएं लांच कर रही है कि जनता को उसका लाभ मिले लेकिन ऐसे मानसिकता के कर्मचारी जब जनता के साथ ऐसा दुर्व्यवहार करेंगे तो कैसे उसका जनता को लाभ मिल सकेगा

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।