घर-घर लगे तिरंगे को सम्मान से सहेज कर सुरक्षित रखने की अपील करते सरदार पतविंदर सिंहl
नैनी प्रयागराज /आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर विगत 13 से 15 अगस्त तक राष्ट्रव्यापी स्तर पर घर-घर तिरंगा फहराने का व्यापक सफलता पूर्वक अभियान चला अब अपने घर से झंडा और आसपास के घरों में जो भी झंडे लगे हैं उन्हें सम्मान से सहेज कर रखने व इसे क्षतिग्रस्त होने से बचाने संबंधित सेवा कार्य की मुहिम चलाकर अपने दैनिक दिनचर्या का अंग बना चुके हैं प्रयागराज जनपद के सुप्रसिद्ध समाजसेवी सरदार पतविंदर सिंह l
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा सरदार पतविंदर सिंह ने विगत कई दिनों से मोहल्ले,मोहल्ले
पगडंडी,पगडंडी जन जागरूकता करते हुए कहा कि देशवासियों का कर्तव्य है कि वह अपने व अपने पड़ोसियों के घरों,दुकानों,कार्यालय पर जहां कहीं तिरंगे राष्ट्रीय ध्वज फहरा रहे हो उन्हें सम्मान सहित
उतारे व उन्हें तह करके सुरक्षित रखें ताकि अगले वर्ष स्वतंत्रता दिवस अथवा गणतंत्र दिवस के अवसर पर उन्हें फहराया जा सके तेज हवा,बारिश,धूप मिट्टी मे फटने से पहले इन झंडों को आदर व सम्मान सहित उतार लेंl सरदार पतविंदर सिंह आगे कहा कि जो लोग अज्ञानता वश राष्ट्रीय ध्वज का दुरुपयोग या अनादर करते दिखाई दें उन्हें बहुत प्यार से समझा बुझाकर ऐसा करने से रोकें तथा तिरंगे की अहमियत व उसके आदर व सम्मान के विषय में बताएं उन्हें यह भी बताएं कि तिरंगे का अर्थ है देश के संविधान का सम्मान,तिरंगा यानी सांप्रदायिकता जातिवाद मुक्त भारतl अब हर व्यक्ति का कर्तव्य है कि घर-घर तिरंगा अभियान की अपार सफलता के बाद उसी उत्साह और राष्ट्रप्रेम से राष्ट्रीय तिरंगे को सुरक्षित,सम्मान पूर्वक सजोकर रखना हैlइस अवसर पर डॉ ऋषि,
आशीष यादव, सत्यनारायण,तूफानीलाल,हरमन जी सिंह,दलजीत कौर सहित कई राष्ट्रभक्त टोलियां बनाकर जन जागरूकता कर रहे हैंl
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: