जनपद प्रयागराज विकासखंड उरुवा ग्राम सभा कंजौली स्थित सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया गया


सामुदायिक शौचालय का किया गया निरीक्षण
जनपद प्रयागराज विकासखंड उरुवा ग्राम सभा कंजौली स्थित सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया गया उक्त गांव के सामुदायिक शौचालय की सफाई कर्मी श्रीमती सरिता देवी मौके पर उपस्थित थीं शौचालय की स्थिति साफ सफाई बिल्कुल सही पाया गया सरिता देवी से बात करने पर उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा शौचालय सफाई हेतु सफाई सामग्री उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है और ना ही ग्राम विकास अधिकारी को मौखिक रूप से कहने पर कोई कार्यवाही किया गया उक्त महिला का कहना है कि मैं अपने पास से सफाई सामग्री खरीद कर शौचालय की सफाई करते हैं यह व्यवस्था बार-बार संभव नहीं है क्योंकि उक्त महिला की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है गांव के अन्य लोगों से बात किया गया उन्होंने बताया कि सभी के पास प्रधान द्वारा शौचालय बनवाया गया है सभी लोग शौचालय में जाते हैं स्वच्छता अभियान का पूरा पालन किया जा रहा है
आर डी लाइव टीवी पत्रकार
उमेश चंद्र विश्वकर्मा की रिपोर्ट
मेजा प्रयागराज उत्तर प्रदेश

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।