भारत परिषद ने जन समस्याओ को लेकर ज्ञापन सौपा
सीतापुर भारत परिषद के जिला अध्यक्ष आकाश राय के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियो द्वारा बुद्धवार को पांच सूत्रीय जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट चन्द्र बाबू को सौपा गया। ज्ञापन में जन समस्याओं को रखते हुए उसके समाधान की मांग की गयी। ज्ञापन के माध्यम से जिला अध्यक्ष आकाश राय बताया नवीन चौक इलसिया ग्रांट स्थित जय अम्बे बाल शिक्षा निकेतन विधालय को जाने वाली सड़क पर पिछले कई वर्षो से जलभराव की समस्या बनी हुई है। जिसमे से होकर विद्यालय के छात्र छात्राए व मोहल्ले वासी गुजरते है, जो कई बार इस जलभराव में गिरकर चोटिल हो चुके है। उक्त मामले में ग्राम प्रधान से शिकायत कर चुके है, लेकिन उसके बाद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। दूसरे बिंदु बताया कि घंटाघर से गुरुद्वारा रोड होते हुए छोटे हिन्दू कन्या विद्यालय तक रोड पूरी तरह से जर्जर है, और सड़क के किनारे बनी नालिया भी दुकानों के नीचे दबी हुई है। जिस कारण गन्दा पानी भी सड़को पर आता है आए दिन इस सड़क पर गुजरने वाले रिक्शे पलट जाते है। तीसरे बिंदू में बताया मुंशीगंज श्यामनाथ मुख्य सड़क से विद्यालय मानस विद्या मंदिर की ओर जाने वाली मोहल्ले की सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। जिस पर आए दिन विधालय की तरफ जाने वाले रिक्शे व वाहन पलट जाते है और ज्यादातर उस जर्जर सड़क पर जलभराव की समस्या बनी रहती है। चौथे बिंदु में बताया शास्त्री नगर में लाल जी चौरसिया के मकान से लेकर शिव मंदिर तक की सड़क पर रात के समय अँधेरा रहता हे। जिस कारण मोहल्ले में जाने वाले लोगो को काफी समस्या होती है और मोहल्ले में एक विधालय है जिसकी सड़क पर इंटरलाकिंग लगवाई जाय।अंतिम बिन्दु में खूबपुर एस के फ्लोर मिल की ओर जाने वाली सड़क पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। सड़क के किनारे किसी प्रकार की नाली नहीं बनी है। जिस कारण घरो का गन्दा पानी सड़को पर एकत्रित हो जाता है।और लोगो के आवागमन में समस्या बनी रहती है। इस दौरान जिला अध्यक्ष आकाश राय, जिला महासचिव सुधांशु मिश्रा, जिला संयुक्त सचिव अजीत सक्सेना, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सचिन त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष राम कुमार कटियार, विनोद त्रिपाठी, विजय कुमार शुक्ला, जिला संगठन मंत्री कमलेश मेहरोत्रा, जिला अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ शांति स्वरुप रस्तोगी, जिला अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ संजय पाण्डेय, जिला मीडिया प्रभारी लक्षमीकांत बाजपाई, जिला मंत्री अम्ब्रीश दीक्षित, सोशल मीडिया प्रमुख शिखा शर्मा आदि मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: