उन्होंने कहा कि भारत बहुत तेजी से इलेक्ट्रिक व्हीकल की तरफ बढ़ रहा है. सरकार भी इंसेंटिव की मदद से इस मुहिम में पुरजोर तरीके से मदद कर रही है. पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात में सुजुकी के अलावा 125 और जापानी कंपनियां हैं. सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के प्रेसिडेंट और सीईओ Mr. T. Suzuki ने कहा कि वह एक और कंपनी भारत में लॉन्च करने जा रहे हैं जिसका नाम सुजुकी रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर इंडिया है. यह पूरी तरह सुजुकी जापान की पूरी तरह ओन्ड कंपनी है.
हरियाणा के सोनीपत के खरखौदा में मारुति ने अपने तीसरे प्लांट की नींव रखी। जापान की यह कंपनी देश की सबसे बड़ी कार निर्यातक कंपनी है। खरखौदा में 18 हजार करोड़ का निवेश करते हुए कुल 800 एकड़ जमीन पर अपना प्लांट स्थापित करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात से वर्चुअल तौर पर शिलान्यास कार्यक्रम से जुड़े हैं। वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहल लाल, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी मौजूद रहे । गुजरात में हो रहे कार्यक्रम में फरीदाबाद के उद्योगपति विक्टोरा इंडस्ट्रीज के मैनेजिंग डायरेक्टर सतिंदर सिंह बांगा व् अन्य प्रसद्धि उद्योगपति मौजूद रहे |
मारुति के खरखौदा प्लांट का दो सत्रों में शुरू होगा। पहले फेज में 2025 में प्लांट में गाड़ियों का निर्माण होगा, वहीं दूसरे फेज का काम 2028 में होगा। इसमें 21 हजार लोगों को रोजगार मिलने की बात कही जा रही है। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड यहां 18 हजार करोड़ रुपए का निवेश करेगी।
पहले फेज में सालाना 2.50 लाख गाड़ियां बनने लगेंगी। 2026 से दूसरे फेज पर काम होगा, जो 2028 में पूरा हो सकता है। इसके बाद सालाना 10 लाख गाड़ियों का निर्माण होगा। यह दुनिया का पहला ऐसा प्लांट होगा, जहां एक ही जगह सबसे ज्यादा गाड़ियों का निर्माण होगा। यहां पर 800 एकड़ में मारुति की गाड़ियों और 100 एकड़ में सुजुकी की बाइक का प्रोजेक्ट लग रहा है। कार वाले प्रोजेक्ट से करीब 18 हजार और बाइक वाले प्रोजेक्ट से 3 से 4 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। मारुति आईएमटी में 20 मेगावाट क्षमता का सोलर प्लांट भी लगाएगी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: