नगर पालिका के उदासीनता से नगरवासी परेशान,चलना हुआ दूभर।
नगर पालिका के उदासीनता से नगरवासी परेशान,चलना हुआ दूभर।
स्वरोजगार योजनाओं के लाभार्थियों को किया गया रुपए 1060.83 लाख का ऋण वितरण
बृहद ऋण मेला के तहत जनपद में स्वरोजगार योजनाओं के लाभार्थियों को किया गया रुपए 1060.83 लाख का ऋण वितरण
स्वरोजगार के लाभार्थियों ने सुना माननीय मुख्यमंत्री जी का वर्चुअल संवाद
ब्यूरों रिपोर्ट आशीष कुमार गुप्ता
बलरामपुर बृहद ऋण मेला के अंतर्गत मा॰ मुख्यमंत्री उ॰ प्र॰ श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा 1.90 लाख हस्तशिल्पियों, कारीगरों एवं छोटे उद्यमियों को ₹16 हजार करोड़ का ऋण वितरण एवं लाभार्थियों से संवाद कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जनपद में एनआईसी सभागार में संपन्न हुआ। एनआईसी सभागार में उपस्थित विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के लाभार्थियों द्वारा मा॰ मुख्यमंत्री जी का वर्चुअल संवाद सुना गया।
इस दौरान जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति एवं जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी द्वारा स्वरोजगार योजनाओं के लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति प्रमाण पत्र एवं चेक वितरित किया गया।
उपायुक्त उद्योग राजेश कुमार पांडे ने बताया कि बृहद ऋण मेला के अंतर्गत प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के 4 लाभार्थियों को 40 लाख रुपए का ऋण, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के 3 लाभार्थियों को 23 लाख रुपए का ऋण, एक जनपद एक उत्पाद योजना के 3 लाभार्थियों को 18 लाख रुपए का ऋण तथा मुद्रा योजना के तहत 912.43 लाख रुपए एवं स्टार्टअप इंडिया के तहत 67.40 लाखों रुपए का ऋण वितरित किया गया। उन्होंने बताया कि बृहद ऋण मेले में विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के तहत कुल 1060.83 लाखों रुपए का ऋण वितरण किया गया।
इस दौरान एलडीएम आदित्य रंजन, सहायक प्रबंधक उद्योग अखिलेश कुमार सिंह व लाभार्थी गण उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
नगर पालिका के उदासीनता से नगरवासी परेशान,चलना हुआ दूभर।
हर्निया का ऑपरेशन कराने आए मरीज के साथ हुई 5000 की दलाली।
मछली शहर में उदयपुर दोषियों को तत्काल फांसी दिए जाने की मांग
Leave a Comment: