जेल में बंद पूर्व सांसद रिजवान जहीर की बेटी जेबा रिजवान रिहा


जेल में बंद पूर्व सांसद रिजवान जहीर की बेटी जेबा रिजवान रिहा

 ब्यूरो रिपोर्ट आशीष कुमार गुप्ता

 बलरामपुर /तुलसीपुर।   तुलसीपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष फिरोज अहमद पप्पू की हत्या की साजिश में पिता व पूर्व सांसद रिजवान जहीर तथा पति रमीज के साथ जेल में बंद सपा नेता जेबा रिजवान को जमानत मिल गई है, जेल से रिहा कर दिया गया विदित हो कि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष फिरोज अहमद पप्पू हत्याकांड में पुलिस ने पूर्व सांसद रिजवान जहीर उसकी बेटी जेबा रिजवान तथा दामाद रमीज को साजिश का आरोपी बनाकर गत 9 जनवरी को जेल भेजा था इन लोगों के साथ ही वारदात में तीन और लोग भी शामिल हैं पुलिस ने जेल भेजने के बाद पूर्व सांसद रिजवान जहीर को यूपी के टॉप 10 गैगेस्टर की सूची में शामिल करके तुलसीपुर तथा लखनऊ स्थित उसके मकान प्लाट आदि के साथ ही बैंक खातों को जप्त कर लिया था इसी बीच जिला प्रशासन ने रिजवान जहीर पर रासुका के तहत कार्रवाई कर दी। मई के आखिरी सप्ताह में। जेबा को हाई कोर्ट से जमानत मिल गई थी रिहाई के लिए सत्यापन की प्रक्रिया चल ही रही थी कि जिला प्रशासन ने जेबा के खिलाफ भी रासुका के तहत कार्रवाई कर दी इससे उसकी रिहाई नहीं हो पाई थी प्रदेश सरकार ने जेबा पर रासुका के तहत कार्रवाई को मंजूरी भी दे दी एसपी राजेश कुमार सक्सेना ने बताया कि जेबा पर रासुका की कार्रवाई को अभी गृह मंत्रालय से मंजूरी नहीं मिली है इसी वजह से हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ से मिली जमानत के आधार पर बुधवार को उसे जेल से रिहा कर दिया गया उधर जेबा की रिहाई से उसके समर्थकों में हर्ष व्याप्त है उसके घर पर मिलने वालों का तांता लगा हुआ है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।