4 दिन भूख प्यास से तड़प रही घायल गाय की डॉ मनोज ने ली सुध,कराया इलाज. बिजनौर से मनीष उपाध्याय के साथ अमीन अहमद की रिपोर्ट ।
स्योहारा।आज के समय मे जब इंसान ही इंसान का दुश्मन बना हुआ है तो लाचार बेज़ुबानों की सुध भलां कौन लेगा, लेकिन कलयुगी इंसानो के बीच आज भी कुछ ऐसे भले मानुष भी हैं जिनकी वजह से इंसानियत ज़िन्दा है,ऐसे ही एक नेक दिल इंसान का नाम है डॉ मनोज वर्मा जो जरूरमंद की जाती धर्म या उसका नाम नही देखते बल्कि खुले मन से उसकी मदद करके नेक दुआएं हासिल करते हैं लेकिन मदद और सेवा का ये जज़्बा डॉ मनोज में केवल इंसानो के लिए ही नही बल्कि बेज़ुबानों के लिए भी है जिसका उदाहरण आज फिर जब देखने को मिला जब ग्राम हरोली में 4 दिन से भूख प्यास से तड़प रही एक घायल की गाय की खबर पढ़ कर डॉ मनोज ने तुरन्त एक पशु चिकित्सक मोके पर भेजा जिसने गाय का इलाज करते हुए उसके खाने पीने का भी इंतेज़ाम किया,इलाज कराते वक़्त घायल गाय के चेहरे पर एक सुकून और आराम दिखाई दिया जिससे ये अंदाज़ा भी लगा कि घायल बेज़ुबान अपने हमदर्द को दुआ देकर उनका आभार जता रही है।
बरहाल 4 दिन से तड़प रही गाय की सुध न किसी नेता ने न किसी संगठन या समाजसेवी ने नही ली जिससे ये भी साफ हो जाता हैंकि आज के समय मे गो वंश केवल वोट पाने और झूठी धर्म आस्था दिखाने का जरिया मात्र रह गया है लेकिन डॉ मनोज वर्मा ने तुरन्त सूचना पाकर निस्वार्थ रूप से घायल गो वंश का इलाज कराकर साबित कर दिया कि इंसानियत और पशु प्रेम आज भी जिंदा है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: