Agnipath Scheme Protest Updates LIVE: अग्निपथ योजना के खिलाफ उग्र हुआ प्रदर्शन, ट्रेन से लेकर मेट्रो तक पर पड़ा असर; बिहार-बंगाल समेत कई राज्यों में तोड़फोड़ जारी


केंद्र सरकार की सेना में भर्ती की नई योजना 'अग्निपथ' योजना (Agnipath Scheme) का विरोध लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और उत्तराखंड में इस योजना को लेकर जमकर हंगामा देखने को मिला। बिहार में प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन की एक बोगी को आग के हवाले कर दिया जबकि हरियाणा के पलवल में जबरदस्त हिंसा हुई। 

  • बिहार के दानापुर रेलवे स्टेशन को प्रदर्शनकारियों ने किया आग के हवाले

     

     

     

  • 01:00 PM, 17 Jun 2022

    फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर बढ़ाई गयी सुरक्षा

    फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर बढ़ाई गयी सुरक्षा

     

    फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में अग्निवीरो द्वारा किए गए प्रदर्शन के बाद ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के मद्देनजर तैनात पुलिसकर्मी।

     

  • 12:51 PM, 17 Jun 2022

    भारतीय वायु सेना के लिए भर्ती प्रक्रिया 24 जून से होगी शुरू

     

    भारत वायु सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने कहा- यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि ऊपरी आयु सीमा (भर्ती के लिए) को संशोधित कर 23 वर्ष कर दिया गया है। इससे युवाओं को लाभ होगा। भारतीय वायु सेना के लिए भर्ती प्रक्रिया 24 जून से शुरू होगी।

     

     

  • 12:16 PM, 17 Jun 2022

    AISA के कार्यकर्ताओं ने अग्निपथ स्कीम के विरोध में ITO पर पुलिस से भिड़े

     

    केंद्र सरकार की अग्निपथ स्कीम के खिलाफ राजधानी दिल्ली में भी विरोध देखने को मिल रहा है। आइटीओ में शुक्रवार को छात्र संगठन ने अग्निपथ स्कीम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। इस अग्निपथ स्कीम के विरोध के दौरान पुलिस और छात्र संगठन आइसा के कार्यकर्ताओं में झड़प देखने को मिली है।

     

  • 12:03 PM, 17 Jun 2022

    उत्तर प्रदेश के वाराणसी में युवाओं ने किया विरोध प्रदर्शन

    उत्तर प्रदेश के वाराणसी में युवाओं ने किया विरोध प्रदर्शन

     

    उत्तर प्रदेश के वाराणसी में युवाओं ने अग्निपथ योजना के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया। वाराणसी के पुलिस कमिश्नर ने बताया, कुछ प्रदर्शनकारियों ने उपद्रव करने का प्रयास किया है, जिसे हमारे अधिकारियों ने नियंत्रित कर दिया। कुछ लोगों को चिन्हित भी किया गया है।

     

  • 12:00 PM, 17 Jun 2022

    युवाओं से आह्वाहन, देश सेवा में हों शामिल - सेनाध्यक्ष

    युवाओं से आह्वाहन, देश सेवा में हों शामिल - सेनाध्यक्ष

     

    सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने कहा- मैं युवाओं से आह्वाहन करता हूँ कि भारतीय सेना में अग्निवीर बनने के इस अवसर में सम्मिलित हों। सरकार के निर्देशानुसार अग्निपथ योजना के अंतर्गत वर्ष 2022 की भर्ती के लिए प्रवेश आयु को बढ़ाकर 23 वर्ष करने की एक बार की रियायत दी जा रही है। यह निर्णय उन सभी युवकों को एक अवसर प्रदान करेगा।

     

  • 11:55 AM, 17 Jun 2022

    विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

    विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

     

    अग्निपथ योजना के विरोध में चल रहे विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने निम्नलिखित रेलवे स्टेशनों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए।

     

  • 11:49 AM, 17 Jun 2022

    हरियाणा के नारनौल में प्रदर्शनकारियों ने किया विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने खदेड़ा

     

     

     

  • 11:46 AM, 17 Jun 2022

    अग्निपथ पर नेताओं के बयान, जानें किसने क्या कहा

     

     

  • 11:27 AM, 17 Jun 2022

    लखनऊ अनुभाग के सभी महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों पर फोर्स तैनात - संजीव कुमार सिन्हा

    लखनऊ अनुभाग के सभी महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों पर फोर्स तैनात - संजीव कुमार सिन्हा

     

    लखनऊ अनुभाग के सभी महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों पर फोर्स तैनात किया गया है। किसी भी अप्रिय घटना का सामना करने के लिए GRP पुलिस तैयार है: संजीव कुमार सिन्हा, CO GRP, लखनऊ, उत्तर प्रदेश

     

  • 11:19 AM, 17 Jun 2022

    बिहार के हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने प्रदर्शनकारीयों को खदेड़ा

     

     

     

  • 11:01 AM, 17 Jun 2022

    बिहार की डिप्टी सीएम रेणु देवी के आवास पर आंदोलनकारियों ने किया हमला

     

    बिहार के बेतिया में डिप्टी सीएम रेणु देवी के आवास पर अग्निपथ योजना के विरोध में आंदोलनकारियों ने हमला किया। रेणु देवी के बेटे ने एएनआई को बताया, बेतिया में हमारे आवास पर हमला किया गया था। हमें बहुत नुकसान हुआ है। वह (रेणु देवी) पटना में है।

     

     

     

  • 10:53 AM, 17 Jun 2022

    अग्निपथ को नौजवानों ने नकारा- राहुल गांधी

     

     

     

  • 10:50 AM, 17 Jun 2022

    तेलंगाना के सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर आग को बुझाने का प्रयास जारी

     

     

     

  • 10:46 AM, 17 Jun 2022

    तेलंगाना के सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर आंदोलनकारियों ने की तोड़फोड़

     

     

     

  • 10:44 AM, 17 Jun 2022

    तेलंगाना के सिकंदराबाद में प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन में लगायी आग

     

    तेलंगाना के सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन में तोड़फोड़ और विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने एक ट्रेन को आग के हवाले कर दिया।

     

     

  • 10:35 AM, 17 Jun 2022

    अग्निपथ स्कीम को तुरंत वापस ले सरकार -प्रियंका गांधी

     

     

     

  • 10:28 AM, 17 Jun 2022

    भर्ती प्रक्रिया कुछ ही दिनों में होगी शुरू -राजनाथ सिंह

     

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा - भर्ती प्रक्रिया कुछ ही दिनों में शुरू होने जा रही है। मैं सभी नौजवानों से अपील करता हूं कि वे सेना में भर्ती होने की तैयारी करें।

     

     

  • 10:26 AM, 17 Jun 2022

    अचल संपत्तियों के नुकसान का आकलन जारी -रेल मंत्रालय

     

    रेल मंत्रालय ने अपने बयान में कहा- ईसीआर में 3 रनिंग ट्रेनों के कोच प्लस कुल्हरिया (ईसीआर) (बिहार) में एक खाली रेक, बलिया (यूपी) में वाशिंग लाइन में एक स्थिर कोच। इन सभी रोलिंग स्टॉक को अब तक नुकसान हुआ है। अचल संपत्तियों के नुकसान का आकलन और संकलन इतनी जल्दी करना मुश्किल होगा।

     

  • 10:09 AM, 17 Jun 2022

    सरकार ने ऊपरी आयु सीमा को 21 वर्ष से बढ़ाकर 23 किया

     

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- पिछले 2 वर्षों से भर्ती प्रक्रिया नहीं होने के कारण सशस्त्र बलों में युवाओं को शामिल होने का अवसर नहीं मिला। इस प्रकार ... सरकार ने ऊपरी आयु सीमा को 21 वर्ष से बढ़ाकर 23 वर्ष करने का निर्णय लिया। यह एक बार की छूट है...।

     

     

  • 09:57 AM, 17 Jun 2022

    Agnipath Scheme Updates: अग्निपथ में युवाओं को बेहतर रोजगार देने

    Agnipath Scheme Updates: अग्निपथ में युवाओं को बेहतर रोजगार देने

     

    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा- अग्निपथ में युवाओं को बेहतर रोजगार देने की व्यवस्था है। अगर हम आर्मी में 4 में से 1 को लेंगे तो अन्य 3 लोग अगले 4 साल में नौकरी के लिए पूरी तरह से तैयार होंगे। मैं राज्य सरकारों से आग्रह करता हूं कि दंगों में गैर-विधार्थी लोगों की पहचान करें।

     

  • 09:53 AM, 17 Jun 2022

    आंदोलनकारियों ने लखमीनिया रेलवे स्टेशन में की तोड़फोड़

     

     

     

  • 09:52 AM, 17 Jun 2022

    Agnipath Scheme Protest: बलिया में प्रदर्शन जारी, भीड़ को तीतर-बितर करने में जुटी पुलिस

     

    अग्निपथ प्रदर्शन को लेकर बलिया के एसपी आरके नैय्यर ने कहा - बलिया आरएस और स्टेडियम में सभा के बाद, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और डीएम ने छात्रों से बात की और उन्हें तितर-बितर किया। जिसके बाद, कुछ छात्रों ने खिड़की के शीशे को तोड़ने का प्रयास किया और एक खाली सुनसान ट्रेन में आग लगा दी। अलग-अलग इलाकों में गश्त जारी है।

     

     

     

  • 09:26 AM, 17 Jun 2022

    उत्तराखंड के राज्यपाल ने कहा- 'योजना की घोषणा के बाद सभी में देशभक्ति की भावना'

    उत्तराखंड के राज्यपाल ने कहा- योजना की घोषणा के बाद सभी में देशभक्ति की भावना

     

    उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा - अग्निपथ योजना की मदद से हमारे युवाओं को सेना में भर्ती होने के अधिक अवसर मिलेंगे। योजना की घोषणा के बाद सभी में देशभक्ति की भावना है, इसे सकारात्मक रूप से लिया जाना चाहिए।

     

  • 09:15 AM, 17 Jun 2022

    बिहार के लखीसराय जंक्शन पर प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन में लगायी आग

    बिहार के लखीसराय जंक्शन पर प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन में लगायी आग

     

    बिहार में #AgnipathRecruitmentScheme के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए प्रदर्शनकारियों ने लखीसराय जंक्शन पर ट्रेन में आग लगा दी। पुलिस का कहना है, वे मुझे एक वीडियो शूट करने से रोक रहे थे और मेरा फोन भी छीन लिया। 4-5 डिब्बे प्रभावित हुए। यात्री उतर गए और अपने आप आगे बढ़ने में कामयाब रहे।

     

  • 09:05 AM, 17 Jun 2022

    राज्यसभा सांसद बिनॉय विश्वम ने अग्निपथ को लेकर लिखा पीएम मोदी को पत्र

    राज्यसभा सांसद बिनॉय विश्वम ने अग्निपथ को लेकर लिखा पीएम मोदी को पत्र

     

    भाकपा के राज्यसभा सांसद बिनॉय विश्वम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा, जिसमें उनसे सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए हाल ही में घोषित #AgnipathRecruitmentScheme पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है।

     

  • 09:01 AM, 17 Jun 2022

    अग्निपथ योजना के विरोध में बलिया रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भीड़

    अग्निपथ योजना के विरोध में बलिया रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भीड़

     

    बलिया डीएम सौम्या अग्रवाल ने कहा- सुबह से ही फोर्स को स्टेशन पर तैनात कर दिया गया है। कुछ गुंडे वहां पहुंचे लेकिन उन्हें ज्यादा नुकसान करने से रोक दिया गया; उन्होंने पथराव का प्रयास किया है। सभी पर कार्रवाई की जा रही है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।