15 जून 2022, उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यमिता विकास केन्द्र राजकुमार शर्मा ने बताया है कि शासन द्वारा दिऐ गये निर्देश


बिग ब्रेकिंग---संतकबीरनगर
    रिपोर्ट-धर्मेन्द्र कुमार त्रिपाठी,ब्यूरोचीफ, अब तक, टीवी,सन्तकबीरनगर

संत कबीर नगर 15 जून 2022, उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यमिता विकास केन्द्र राजकुमार शर्मा ने बताया है कि शासन द्वारा दिऐ गये निर्देश के अनुपालन में उद्योग एवं प्रोत्साहन निदेशालय, उ0प्र0 कानपुर द्वारा जनपद स्तर पर उपायुक्त उद्योग की अध्यक्षता में प्रत्येक माह के तृतीय  शुक्रवार ( तृतीय शुक्रवार को अवकाश की स्थिति में बैंठक अगले कार्यदिवस को निर्धारित समय पर) को पूर्वान्ह् 10ः00 बजे से अपरान्ह् 2ः00 बजे तक जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र सन्तकबीरनगर कार्यालय में उद्यमी दिवस का आयोजन उद्यमियों के साथ करते हुए प्राप्त समस्याओं का निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिए गयें हैं।
    उपायुक्त उद्योग ने बताया है कि जनपद सन्तकबीरनगर के उद्यमी संगठन एसोसिएशन एवं उद्यमियों को सूचित किया जाता है कि वे माह जून 2022 के तृतीय शुक्रवार दिनांक 17 जून 2022 को पूर्वान्ह् 10ः00 बजे से अपरान्ह् 2ः00 बजे तक औद्योगिक समस्याओं पर विचार-विमर्श एवं उनके निराकरण हेतु आयोजित उद्यमी दिवस में कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्र्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, संत कबीर नगर में प्रतिभाग करने का कष्ट करें।धन्यवाद,, 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।